यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, कई जिलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी; पढ़ें पूरी खबर
उत्तर प्रदेश में 166 दिनों तक चली विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में कुल 13.39 करोड़ मतदाता दर्ज किए गए हैं, जिसमें 84 लाख से अधिक नए वोटर जुड़े हैं। कई जिलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है, जबकि लाखों मामलों में गड़बड़ियां भी सामने आई हैं।