भाकियू टिकैत गुट की पंचायत में उठी किसान हितों की आवाज, 30 जुलाई को प्रयागराज में होगा ये काम

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) गुट की एक महत्वपूर्ण पंचायत को नहर कॉलोनी परिसर में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।

Updated : 23 July 2025, 5:47 PM IST

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) गुट की एक महत्वपूर्ण पंचायत बुधवार को नहर कॉलोनी परिसर में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। पंचायत में यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह और नवनियुक्त राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। किसानों ने राजेंद्र सिंह का 51 किलो की फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

The MTA Speaks: जलालुद्दीन कैसे बना छांगुर बाबा? नाम के पीछे की कट्टर साजिश जानकर उड़ेंगे आपके भी होश, नया खुलासा

किसानों की समस्याओं को लेकर...

जानकारी के मुताबिक, पंचायत को संबोधित करते हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि राजेंद्र सिंह को उनके वर्षों के संघर्ष, संगठन के प्रति समर्पण और किसानों की आवाज मजबूती से उठाने के कारण राष्ट्रीय संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि मध्यांचल क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर यूनियन द्वारा 30 जुलाई को प्रयागराज के पत्थर घर परिसर में एक विशाल महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मुख्य अतिथि होंगे।

Work From Home के नाम पर चल रहा था स्कैम; लखनऊ, आगरा समेत कई शहरों तक फैला था जाल, करोड़ों की ठगी का ऐसे हुआ खुलासा

हर समस्या को प्राथमिकता से हल...

नवनियुक्त संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों के अधिकारों और हितों के लिए वह लगातार संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिले के किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और हर समस्या को प्राथमिकता से हल कराया जाएगा।

महापंचायत में शामिल होने की संभावना

महापंचायत को लेकर संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले से करीब 10 हजार किसानों के महापंचायत में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पंचायत में कई वरिष्ठ किसान नेता और यूनियन कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Work From Home के नाम पर चल रहा था स्कैम; लखनऊ, आगरा समेत कई शहरों तक फैला था जाल, करोड़ों की ठगी का ऐसे हुआ खुलासा

 

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 23 July 2025, 5:47 PM IST