बंगाल हिंसा के खिलाफ रायबेरली में हल्लाबोल, विश्व हिंदू परिषद ने खोला मोर्चा

रायबरेली में शनिवार को पश्चिम बंगाल में हो रही है हिंसा के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: Manoj Tibrewal Aakash
Updated : 19 April 2025, 1:18 PM IST

रायबरेली: जनपद में शनिवार को पश्चिम बंगाल में हो रही है हिंसा के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के माध्यम से जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष एडवोकेट राकेश तिवारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं का नरसंहार हो रहा है। हमारे पूजा स्थल तोड़े जा रहे हैं उसके विरोध में हमने आज जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि यदि पश्चिम बंगाल के हिंसा नहीं थमी तो यह आग पूरे देश में जाएगी।

वहीं इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के अवध क्षेत्र के प्रांत सह मंत्री विवेक सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो लगातार हिंदू भाई बहनों के साथ मारपीट व हत्याओं की घटनाएं हो रही हैं। धार्मिक स्थलों हो निशान बनाया जा रहा है। उसके खिलाफ विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज पूरे देश भर में ज्ञापन जिला मुख्यालयों पर सौंपा है।

जिलाधिकारी को दिये ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि वहां की घटनाओं को देखते हुए राष्ट्रपति शासन लगाया जाए और वहां के हिंदुओं की सुरक्षा पक्की की जाए। यदि ऐसी स्थिति नहीं होती है तो मानकर चलिए वहां का जहर पूरे देश में फैलेगा। वहां पर अंकुश लगाने की बहुत जरूरत है। हम सभी यह मांग करते हैं कि बंगाल में शीघ्र राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। यदि हमारी मांगे पूरी नहीं की आती है तो केंद्रीय नेतृत्व हमें जो निर्देशित करेगा वह हम करेंगे। उन्होंने कहा कि हिंदू अभी सोया हुआ है। हिन्दू जिस दिन जागृत हो गया उस दिन में यह अधर्मी हमें संभाल नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि स्थिति इस देश के ना बिगड़े इसके लिये केंद्र सरकार को कानून अपने हाथ में लेते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने की जरूरत है।

दरअसल, वक्फ संशोधन कानून के विरोध में11 और 12 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज, सूती, धूलियान और जंगीपुर में हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें तीन लोग मारे गए थे। 274 लोगों को दंगे और तोड़फोड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पूरे इलाके में अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है, अभी भी इलाके में तनाव है।

Location :  Raebareli

Published :  19 April 2025, 1:18 PM IST