VIDEO Viral: एयरपोर्ट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को हाथ पकड़कर किनारे ले गए मनोज चौधरी, बढ़ी राजनीतिक हलचल

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव रविवार को सहारनपुर में तीन शादियों में शामिल हुए, लेकिन सुर्खियों में रहा एयरपोर्ट का एक वायरल वीडियो। इसमें पूर्व विधायक मनोज चौधरी उन्हें हाथ पकड़कर किनारे ले जाकर निजी तौर पर बातचीत करते दिखे, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 8 December 2025, 5:50 PM IST

Saharanpur: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को सहारनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने तीन अलग-अलग विवाह समारोहों में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। लेकिन कार्यक्रमों से ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है एक वायरल वीडियो, जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव की एक राजनीतिक नेता से ‘पर्सनल बातचीत’ चर्चा का विषय बनी हुई है।

एयरपोर्ट पर अखिलेश के साथ हाथ पकड़कर की गई निजी बातचीत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सरसावा एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति अखिलेश यादव का हाथ पकड़कर उन्हें किनारे ले जाता है और धीमी आवाज़ में बातचीत करता नजर आता है। यह व्यक्ति मनोज चौधरी बताए जा रहे हैं, जो सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र के निवासी हैं और प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई की शादी में मिला सादगी का उदाहरण, दिखी परिवार की एकजुटता

वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि यह बातचीत भविष्य की राजनीतिक संभावनाओं और रणनीति से जुड़ी हो सकती है।

मनोज चौधरी का राजनीतिक सफर

मनोज चौधरी, प्रदेश राजनीति के पुराने खिलाड़ी माने जाते हैं। वे 2007 से 2012 तक बसपा से देवबंद के विधायक रहे। उनकी पत्नी गायत्री चौधरी, 2005–2010 तक बसपा से जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। वर्ष 2017 में उन्होंने भाजपा से सहारनपुर देहात सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा। लेकिन 2022 में टिकट न मिलने पर उन्होंने पार्टी से नाराज़गी जताई और चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। सूत्रों की मानें तो मनोज चौधरी फिलहाल 2027 के देवबंद विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसी वजह से अखिलेश यादव के साथ एयरपोर्ट पर हुई उनकी बातचीत को राजनीतिक महत्व दिया जा रहा है।

2027 रणनीति से जोड़कर देखी जा रही बातचीत

वायरल वीडियो में साफ दिखाई देता है कि मनोज चौधरी, अखिलेश यादव को हाथ पकड़कर एकांत में ले जाते हैं और कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा करते नजर आते हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों नेताओं के बीच आखिर क्या बातचीत हुई, लेकिन स्थानीय राजनीतिक माहौल में इसे आने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति से जोड़ा जा रहा है।

फरेंदा में धूमधाम से मनाया सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्सुकता, सोशल मीडिया पर चर्चाएँ तेज

वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और राजनीतिक विश्लेषकों में उत्सुकता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार पूछ रहे हैं कि अखिलेश और मनोज चौधरी के बीच क्या ‘सीक्रेट बातचीत’ हुई? इस वीडियो ने जिले का राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। आगामी चुनाव से पहले नेताओं की मुलाकातें और अंदरूनी बातचीत ने राजनीतिक हलचल को और भी तेज कर दिया है।

Location : 
  • Saharanpur

Published : 
  • 8 December 2025, 5:50 PM IST