पूर्व विधायक विजय मिश्रा, पत्नी और बेटे के अगले 10 सलाखों में, कोर्ट के फैसले से खलबली

भदोही के पूर्व विधायक विजय मिश्रा और उनके पूरे परिवार को संपत्ति हड़पने के मामले में कोर्ट ने सजा सुनाई है। 10-10 साल की कैद और बहू को 4 साल की सजा ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। जानिए पूरा मामला और कोर्ट का फैसला।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 15 May 2026, 6:09 PM IST
google-preferred

Bhadohi : जिले की राजनीति एक बार फिर सुर्खियों में है और इस बार मामला सीधे तौर पर क्राइम और सत्ता के दुरुपयोग से जुड़ा है। पूर्व विधायक विजय मिश्रा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं और उनके पूरे परिवार पर कोर्ट का शिकंजा कस गया है। संपत्ति हड़पने के गंभीर मामले में अदालत ने जो फैसला सुनाया है। यह मामला सालों पुराने विवाद से जुड़ा हुआ है, जिसमें जमीन और कब्जे को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का लंबा सिलसिला चलता रहा।

कोर्ट का फैसला

एमपी-एमएलए कोर्ट ने शुक्रवार को अहम फैसला सुनाते हुए पूर्व विधायक विजय मिश्रा, उनकी पत्नी रामलली, बेटे विष्णु मिश्रा को 10-10 साल की कैद की सजा सुनाई है। वहीं उनकी बहू रूपा मिश्रा को चार साल की सजा मिली है। कोर्ट ने कहा कि सबूतों के आधार पर यह साबित होता है कि संपत्ति पर अवैध कब्जा और दबाव बनाकर नियंत्रण करने की कोशिश की गई थी। यह पहला मौका है जब परिवार की महिला सदस्यों को भी इस मामले में सजा सुनाई गई है।

46 साल पुराने हत्या केस में बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा को उम्रकैद, MP-MLA कोर्ट ने सुनाई सजा

पूरा मामला क्या है

यह पूरा विवाद कृष्णमोहन तिवारी की शिकायत से शुरू हुआ था। उन्होंने गोपीगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी कि पूर्व विधायक और उनके परिवार ने 2001 से उनके भदोही स्थित पैतृक घर पर जबरन कब्जा कर रखा है और उनकी माइनिंग फर्म पर भी नियंत्रण कर लिया गया है। आरोपों के मुताबिक कई बार समझौते की कोशिशें हुईं। मामला बढ़ता ही गया और अंततः अदालत तक पहुंच गया।

एफआईआर और जांच की प्रक्रिया

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की और 2023 में चार्जशीट दाखिल की। शुरुआती जांच में केवल पूर्व विधायक विजय मिश्रा, उनकी पत्नी और बेटे का नाम था, लेकिन आगे की जांच में बहू रूपा मिश्रा को भी आरोपी बनाया गया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान पेश किए गए सबूतों और गवाहों के आधार पर सभी को दोषी पाया गया।

सजा और आगे की स्थिति

कोर्ट ने पहले ही सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था और अब अंतिम आदेश में सख्त सजा सुनाई गई है। राजनीतिक हलकों में इसे एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि एक ही परिवार के कई सदस्य एक साथ दोषी पाए गए हैं। वहीं कानूनी जानकारों का कहना है कि यह मामला अब आगे अपील की प्रक्रिया में जा सकता है, लेकिन फिलहाल परिवार की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं।

Location :  Bhadohi

Published :  15 May 2026, 6:09 PM IST

Advertisement