Video: गोरखपुर में बच्चों-महिलाओं के बीच Priyanka Gandhi का जन्मदिवस

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार को गोरखपुर में कांग्रेस पार्टी ने सामाजिक सरोकार और जनपक्षधर राजनीति का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया। शहर के कैंट क्षेत्र स्थित चारु चंद पूरी परिसर के समीप दलित एवं मलिन बस्ती में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बच्चों व महिलाओं के साथ केक काटकर जन्मदिवस मनाया और खुशियां साझा कीं।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 12 January 2026, 8:32 PM IST

Gorakhpur: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार को गोरखपुर में कांग्रेस पार्टी ने सामाजिक सरोकार और जनपक्षधर राजनीति का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया। शहर के कैंट क्षेत्र स्थित चारु चंद पूरी परिसर के समीप दलित एवं मलिन बस्ती में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बच्चों व महिलाओं के साथ केक काटकर जन्मदिवस मनाया और खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम का आयोजन पूरी सादगी और संवेदनशीलता के साथ किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मलिन बस्ती के बच्चों के साथ बैठकर केक काटा और उन्हें प्रियंका गांधी के जन्मदिवस की मिठास का हिस्सा बनाया। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रियंका गांधी का जन्मदिवस सत्ता के गलियारों में नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के बीच मनाना ही सच्चा सम्मान है।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी के संघर्षशील, संवेदनशील और जनसमर्पित व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की राजनीति गरीबों, दलितों, मजदूरों और वंचितों की आवाज को मजबूती से उठाने की राजनीति है। मलिन बस्ती में जन्मदिवस मनाकर यह संदेश दिया गया कि कांग्रेस की राजनीति जमीन से जुड़ी हुई है और समाज के हर वर्ग के साथ खड़ी है।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 12 January 2026, 8:32 PM IST