
रायबरेली में विरोध प्रदर्शन
रायबरेली: रायबरेली में आज पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद के द्वारा एक विशाल हिंदू आक्रोश प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के माध्यम से जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम का एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष एडवोकेट राकेश तिवारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं का नरसंहार हो रहा है। हमारे पूजा स्थल तोड़े जा रहे हैं उसके विरोध में हमने आज जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि यदि पश्चिम बंगाल के हिस्सा नहीं थमी तो यह आग पूरे देश में जाएगी।
वहीं इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री अवध क्षेत्र विवेक सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो लगातार हिंदू भाई बहनों के साथ मारपीट व हत्याओं की घटनाएं हो रही हैं। धार्मिक स्थलों हो निशान बनाया जा रहा है। उसके खिलाफ विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज पूरे देश भर में ज्ञापन जिला मुख्यालयों पर सौंपा है।
आज जिलाधिकारी के माध्यम से बताया गया है कि वहां की घटनाओं को देखते हुए राष्ट्रपति शासन लगाया जाए और वहां के हिंदुओं की सुरक्षा पक्की की जाए। यदि ऐसी स्थिति नहीं होती है तो मानकर चलिए वहां का जहर पूरे देश में फैलेगा। वहां पर अंकुश लगाने की बहुत जरूरत है।
जिलाधिकारी आगे कहते हैं कि हम सभी यह मांग करते हैं कि बंगाल में शीघ्र राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। यदि हमारी मांगे पूरी नहीं की आती है तो केंद्रीय नेतृत्व हमें जो निर्देशित करेगा वह हम करेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि हिंदू अभी सोया हुआ है। हिन्दू जिस दिन जागृत हो गया उस दिन में यह अधर्मी हमें संभाल नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि स्थिति इस देश के ना बिगड़े इसके लिये केंद्र सरकार को कानून अपने हाथ में लेते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने की जरूरत है।
बता दें कि पश्चिम बंगाल में हिंसा का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य में हिदुओं पर हिंसा के विरोध में विहिप और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और पीड़ित परिवारों की रक्षा करने के लिए प्रार्थना की।
Location : Raebareli, UP
Published : 19 April 2025, 12:50 PM IST