
Varanasi: जनपद के कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया फोरलेन पर शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे हो गया जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तेज रफ्तार और बाइक के अनियंत्रित होने के कारण हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे की है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सड़क हादसे में घायल युवक
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पल्सर बाइक पर सवार दो युवक तेज रफ्तार से फुलवरिया फोरलेन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
यूपी में होमगार्ड विभाग में फेरबदल, 13 जिला कमांडेंट को मिली नई तैनाती; देखिए पूरी लिस्ट
स्थानीय लोगों की सूचना पर कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों युवकों की उम्र लगभग 25 से 26 वर्ष बताई जा रही है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने के दौरान उनके मुंह से शराब की तेज गंध आ रही थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवक नशे की हालत में बाइक चला रहे थे। फिलहाल पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।
फुलवरिया चौकी प्रभारी दीक्षा पांडेय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त पल्सर बाइक का पंजीकरण संदीप कुमार पुत्र रमेश प्रसाद निवासी महेशपुर, मंडुवाडीह के नाम पर है। बाइक पर अंकित नंबर और युवकों के पास से मिले क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन के आधार पर उनकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Location : Varanasi
Published : 30 May 2026, 6:32 AM IST