हिंदी
जिला कमांडेंट के ट्रांसफर (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
Lucknow: यूपी में होमगार्ड मुख्यालय ने 13 जिला होमगार्ड कमांडेंट का तबादला किया है। यह कार्रवाई वार्षिक तबादला नीति के तहत की गई है। वार्षिक स्थानांतरण नीति 2026-27 के तहत 13 जिला कमांडेंट का तबादला किया है।
डीजी होमगार्ड डीके ठाकुर की ओर से जारी आदेश में एक ही जिले में निर्धारित कार्यकाल पूरा कर चुके अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।
आदेश के अनुसार जौनपुर में तैनात जिला कमांडेंट ओम प्रकाश सिंह को चित्रकूट, संभल के ज्ञान प्रकाश को मैनपुरी, फिरोजाबाद के विनोद कुमार झा को आजमगढ़ तथा संतकबीरनगर के शैलेंद्र मिश्र को कुशीनगर भेजा गया है।
इसी तरह प्रतापगढ़ के धीरेंद्र कुमार पांडेय को अलीगढ़, सुल्तानपुर की नीता भारतीय को अमेठी, अलीगढ़ के श्यामजीत शाही को सीतापुर और कुशीनगर के नीरज कुमार शर्मा को फिरोजाबाद स्थानांतरित किया गया है।
सहारनपुर के विजय कुमार सिंह को जौनपुर तथा कन्नौज के मनोज कुमार (प्रथम) को सहारनपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीतापुर के दिनेश डंगेरा को प्रतापगढ़, आजमगढ़ के मनोज सिंह बघेल को जालौन तथा जालौन के राजेश कुमार सिंह को संभल भेजा गया है।
सभी अधिकारियों को तत्काल नए पद पर कार्यभार ग्रहण करने और मानव संपदा पोर्टल पर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
Location : Lucknow
Published : 30 May 2026, 1:47 AM IST
Topics : district commandants district home guard commandant home guard department Lucknow News up transferred news