4 साल का रिश्ता और फिर धोखा! मंत्री राजभर के गनर की गिरफ्तारी ने खोले चौंकाने वाले राज

वाराणसी से जुड़ा एक मामला इस वक्त सुर्खियों में है, जिसमें यूपी सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर के गनर का नाम चर्चा में आ गया है। रिश्ते, भरोसे और धोखे की इस कहानी में ऐसा मोड़ आया जिसने सबको चौंका दिया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 5 May 2026, 11:27 AM IST

Varanasi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे और सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के गनर प्रशांत राय को दुष्कर्म और धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि उसने एक युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसे धोखा दे दिया।

4 साल के रिश्ते पर लगा कलंक

पीड़िता के मुताबिक, प्रशांत राय से उसकी मुलाकात करीब 4 साल पहले हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी ने शादी का वादा कर संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि इस दौरान वह दो बार गर्भवती हुई, लेकिन हर बार आरोपी ने उस पर गर्भपात का दबाव बनाया और गर्भपात कराया। इतना ही नहीं, युवती का दावा है कि पिछले 2 साल से वह आरोपी के साथ किराए के मकान में रह रही थी, जहां वह शादी की उम्मीद में उसके साथ जीवन बिता रही थी।

Raebareli: शादी की खुशियां मातम में ! बारात की अगवानी से पहले हुआ कुछ ऐसा जिसने सबको झकझोर दिया

गुपचुप शादी ने खोला पूरा मामला

मामले ने तब नया मोड़ लिया, जब युवती को सोशल मीडिया के जरिए आरोपी की शादी की जानकारी मिली। 25 अप्रैल को प्रयागराज में प्रशांत राय ने चुपके से किसी और से शादी कर ली थी। युवती को यह बात 1 मई को पता चली, जब एक दोस्त ने उसे शादी की तस्वीरें भेजीं। जब उसने इस बारे में आरोपी से सवाल किया, तो वह टालमटोल करने लगा। खुद को ठगा हुआ महसूस कर युवती ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

थाने में शिकायत और तुरंत कार्रवाई

4 मई को युवती वाराणसी के सारनाथ थाने पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ के दौरान जब साक्ष्य सामने रखे गए, तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

लेंबोर्गिनी कांड में बड़ा खुलासा! 180 पेज की चार्जशीट ने खोले राज, आखिर कौन चला रहा था कार?

पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

प्रशांत राय पिछले 2 साल से मंत्री ओमप्रकाश राजभर के सुरक्षा दल में तैनात था। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल है। अधिकारियों के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और विभागीय कार्रवाई भी संभव है।

Location :  Varanasi

Published :  5 May 2026, 11:21 AM IST