वाराणसी में बिजली संकट गहराया: अस्सी घाट पर अंधेरे में हुई गंगा आरती, जनता बेहाल

वाराणसी में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट गहरा गया है। कई कॉलोनियों में 12 से 24 घंटे तक कटौती और लगातार ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं। अस्सी घाट पर गंगा आरती अंधेरे में हुई और श्रद्धालुओं को मोबाइल लाइट का सहारा लेना पड़ा। बिजली विभाग पर नाराजगी बढ़ी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 22 May 2026, 2:04 PM IST
google-preferred

Varanasi: वाराणसी में बिजली संकट का असर धार्मिक आयोजनों पर भी दिखने लगा है। अस्सी घाट पर गंगा आरती इस बार अंधेरे में संपन्न हुई, जहां श्रद्धालु मोबाइल की टॉर्च और फ्लैशलाइट की रोशनी में आरती देखते नजर आए। बिजली गुल होने के कारण घाट पर मौजूद पर्यटकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

Location :  Varanasi

Published :  22 May 2026, 12:39 PM IST

Advertisement