लखनऊ वासियों के लिए अहम जानकारी, बार-बार बिजली गुल होने पर क्या करें?
लखनऊ में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए मध्य क्षेत्र के संवेदनशील उपकेंद्रों पर विशेष व्यवस्था की गई है। अब उपभोक्ताओं को रात के समय बिजली जाने या किसी तकनीकी समस्या के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। बिजली विभाग ने रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक तकनीकी कर्मियों और अभियंताओं की तैनाती की है, जो मौके पर ही शिकायतों का समाधान करेंगे।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू की है, ताकि रात के समय बिजली गुल होने पर तुरंत संपर्क किया जा सके। उपभोक्ता संबंधित उपकेंद्र के तकनीकी कर्मियों और अभियंताओं से सीधे फोन पर संपर्क कर अपनी समस्या बता सकते हैं। इस कदम से बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। (Img: Google)
2 / 5
आरडीएसओ उपकेंद्र के लिए विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों के संपर्क नंबर जारी किए हैं। इसमें मुकेश चंद्र यादव (9616293031), जेई मुकुल यादव (8005489905) और एसडीओ आशीष श्रीवास्तव (9415901308) शामिल हैं। उपभोक्ता इन नंबरों पर कॉल करके बिजली से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। (Img: Google)
3 / 5
राजाजीपुरम न्यू उपकेंद्र पर भी रात की निगरानी व्यवस्था की गई है। यहां अंशुमान पटेल (9455022619) और जेई मनीराम सिंह (9415901407) को तैनात किया गया है। इसके अलावा एसडीओ आशीष श्रीवास्तव (9415901308) भी इस क्षेत्र में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को देखेंगे। (Img: Google)
4 / 5
नूरबाड़ी उपकेंद्र में भी उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए तकनीकी टीम तैनात की गई है। यहां अविनाश यादव (9451487189), जेई आनंद कुमार (9453004703) और एसडीओ गुलरेज अली (9415901309) को जिम्मेदारी दी गई है। (Img: Google)
5 / 5
बिजली विभाग की इस नई व्यवस्था से रात के समय बिजली कटौती या तकनीकी खराबी की स्थिति में उपभोक्ताओं को तत्काल मदद मिलने की उम्मीद है। इससे शिकायतों का समय पर समाधान होगा और लोगों को राहत मिलेगी। (Img: Google)