लखनऊ वासियों के लिए अहम जानकारी, बार-बार बिजली गुल होने पर क्या करें?
लखनऊ में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए मध्य क्षेत्र के संवेदनशील उपकेंद्रों पर विशेष व्यवस्था की गई है। अब उपभोक्ताओं को रात के समय बिजली जाने या किसी तकनीकी समस्या के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। बिजली विभाग ने रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक तकनीकी कर्मियों और अभियंताओं की तैनाती की है, जो मौके पर ही शिकायतों का समाधान करेंगे।