‘घर के बाहर बैठे थे लोग, अचानक लाठी-डंडों से टूट पड़े दबंग’ हाथरस में पथराव का खौफनाक वीडियो वायरल

हाथरस के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित नाई का नगला में घर के बाहर बैठे लोगों पर दबंग पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जमकर पथराव किया।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 1 September 2026, 7:02 PM IST
google-preferred

Hathras: सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाई का नगला में घर के बाहर बैठे लोगों पर दबंग पड़ोसियों द्वारा लाठी-डंडों से हमला करने और पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। मारपीट और पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।

घर के बाहर बैठे थे कुछ लोग

बताया गया है कि मोहल्ला नाई का नगला में कुछ लोग अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों के साथ उन पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान पथराव भी किया गया।

यह भी पढ़ें - Hathras News: ट्रक ने जैसे ही ओवरटेक किया, सामने आ गया डंपर… भीषण टक्कर के बाद हाईवे पर मची अफरा-तफरी

मारपीट का वीडियो वायरल

घटना में एक महिला और दो पुरुष घायल हो गए। मारपीट और पथराव के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें - Hathras Road Accident: रक्षाबंधन से पहले एक ही परिवार में 2 लोगों की मौत, बेटे और पिता की एक साथ उठी अर्थी; हादसे से मचा कोहराम

पीड़ितों ने दर्ज की शिकायत

पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Location :  Hathras

Published :  1 September 2026, 7:02 PM IST

Related News

Advertisement