
हमीरपुर से सनसनीखेज खबर (Img: Dynamite News)
Hamirpur: यूपी के हमीरपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रशासन ने 21 जून को होने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे के सिलसिले में एक परिवार को नजरबंद कर दिया है। दरअसल इस परिवार ने नदी से अवैध खनन कर करोड़ों रुपये की चोरी कर रहे खनन माफियाओं की शिकायत जिला प्रशासन से की थी, जिसके बाद जिला प्रशासन ने खनिज माफियाओं के साथ साठगांठ करते हुए इस परिवार को नजरबंद कर दिया, क्योंकि इस परिवार के युवक सौरभ सिंह ने कार्यवाही न करने पर सीएम से शिकायत कर आत्मदाय करने की धमकी दी थी।
मामला जिले के सिसोलर थाना क्षेत्र के चांदी भवाई गांव का हैं, जहां रहने वाले सौरभ सिंह नामक युवक ने क्षेत्र में क्रेन नदी में हो रहे अवैध खनन की शिकायत जिला प्रशासन से की थी। जिसके बाद जिला प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए कई गाड़ियों पर कार्यवाही की जिसके बाद खनन माफियाओं ने सौरभ सिंह पर तरह तरह के फर्जी मुकदमे दर्ज करा दिया और जब सौरभ सिंह ने इन मुकदमों के खिलाफ आवाज उठा कर सीएम योगी से मिलकर न्याय मांगने की बात सोशल मीडिया में कही तो उसे उसके परिजनों सहित घर में ही नजर बंद कर दिया गया।
हमीरपुर: जंजीर में कैद महिला पहुंची जिला अस्पताल, हालत नाजुक
दरअसल सिसोलर थाना क्षेत्र बांदा और हमीरपुर जिले के बॉर्डर में स्थित हैं, जहां से गुजरने वाली क्रेन नदी में मोरम माफियां अपनी नजरे गड़ाए हुए है। यहां संचालित खदान साडी खादर 1 नंबर संचालित हैं। यह खंड बांदा जिले से हैं, लेकिन माफियाओं ने प्रशासन के साथगांठ कर नदी की जल धारा में अवैध पुल बनाकर अपनी गाड़ीयों की निकासी हमीरपुर से शुरू कर दी, और इन्हीं की देखादेखी में कई अन्य लोगों ने भी अवैध खनन कर सरकार को करोड़ो रुपये का नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। इस अवैध खनन से न केवल राजस्व का नुकसान हुआ बल्कि क्षेत्र की सड़कों की भी दुर्दशा हो गई हैं। इसी का सौरभ सिंह ने विरोध किया था जिसका नतीजा ये हुआ कि सीएम के दौरे से पहले ही उसको ओर उसके परिवार को नजर बंद कर दिया गया।
Location : Hamirpur
Published : 20 June 2026, 3:07 PM IST
Topics : CM Yogi Hamirpur Saurabh Singh UP News