
देवरिया में साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को बड़ी राहत (Dynamite News)
Deoria: साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को बरहज पुलिस की साइबर टीम ने बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के ठगी के 55 हजार रुपये उसके बैंक खाते में वापस करा दिए। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया।
बरहज थाना क्षेत्र के तेलिया अफगान निवासी अनिल शुक्ल पुत्र जनक शुक्ल साइबर धोखाधड़ी के शिकार हो गए थे। उन्होंने 6 फरवरी 2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में बरहज थाने की साइबर टीम ने मामले में कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने ठगी की रकम को समय रहते होल्ड करा लिया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद 55 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए।
Deoria: जिस पुलिस चौकी में मिलनी चाहिए सुरक्षा, वहीं खाकी वर्दी में छलक रहे जाम?
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण द्विवेदी, उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव और आरक्षी सर्वेश यादव शामिल रहे। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस की तत्परता की सराहना की।
Deoria News: CHC में बीमार बेटे का हाल जानने गए पिता से मारपीट और अभद्रता, पुलिस जांच जारी
देवरिया पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस के अनुसार, समय पर शिकायत करने से ठगी की रकम वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
Location : Deoria
Published : 3 November 2026, 5:29 PM IST