पहले फसल में जहर डालकर सुखाए पौधे, अब दी जान से मारने की धमकी, चंदोई में दबंगई से सहमा परिवार

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के चन्नोई गांव में खेत पर काम कर रहे ज्ञानी राम अवतार के साथ गांव के दबंगों द्वारा मारपीट और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी फसल भी नष्ट की गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 6 July 2026, 12:11 PM IST
google-preferred

Budaun: बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव चंदोई में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि दबंगों ने पहले उसकी फसल भी नष्ट की थी और अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है।

खेत पर काम के दौरान हुआ विवाद

पीड़ित ज्ञानी राम अवतार पुत्र निवासी ग्राम चंदोई ने प्रभारी निरीक्षक को दी तहरीर में बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही रज्जू पुत्र जाति धानगर और देवधर पुत्र  वहां पहुंच गए।

विरोध करने पर मारपीट का आरोप

आरोप है कि दोनों ने बिना किसी बात के गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो दोनों ने लात-घूसों से हमला कर दिया और डंडे से मारने का प्रयास किया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने पीड़ित को जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया।

Budaun News: रचित गुप्ता क्यों हुए गिरफ्तार? कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, जानिए पूरा मामला

जान से मारने की धमकी का दावा

पीड़ित ने तहरीर में यह भी लिखा है कि कुछ दिन पहले भी इन्हीं लोगों ने उसके खेत में खड़ी धान की फसल में दवाई डाल दी थी, जिससे पौधे जल गए थे। उस समय उसने किसी से शिकायत नहीं की थी। पीड़ित का कहना है कि मारपीट के दौरान उसे चोटें आई हैं। जाते-जाते आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने शुरू की जांच

धमकी से डरे-सहमे पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में की है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना इस्लामनगर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Badaun

Published :  6 July 2026, 12:00 PM IST

Related News

Advertisement