
जनशिकायतों के निस्तारण में अमेठी ने रचा इतिहास (Img: Dynamite News)
Amethi: उत्तर प्रदेश में जनशिकायतों के निस्तारण में अमेठी ने कीर्तिमान स्थापित किया है। अक्टूबर 2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अमेठी ने प्रदेश के टॉप-10 जनपदों में जगह बनाने के साथ मंडल में प्रथम स्थान हासिल किया है। अक्टूबर माह में प्राप्त 8,158 शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी की नियमित समीक्षा और एक दिवस में पूर्ण समाधान अभियान के जरिए शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।
ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित विश्वकर्मा के मुताबिक अक्टूबर माह में आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से जिले को कुल 8,158 शिकायतें प्राप्त हुईं। प्रशासन की ओर से इन सभी शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया। शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता के साथ गुणवत्ता, पारदर्शिता और शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि पर भी विशेष ध्यान दिया गया।
अमेठी प्रशासन की इस उपलब्धि से नागरिकों में खुशी (Img: Dynamite News)
इस उपलब्धि के पीछे जिलाधिकारी शशांक चौधरी की नियमित समीक्षा और विभागीय अधिकारियों की जवाबदेही को अहम माना जा रहा है। जिलाधिकारी स्वयं आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की निगरानी करते हैं। लंबित, गंभीर और संवेदनशील मामलों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश देते हैं।
शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिले में संचालित 'एक दिवस में पूर्ण समाधान अभियान ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अभियान के तहत शिकायतों का जल्द समाधान कराने के साथ मौके पर वास्तविक राहत पहुंचाने और निस्तारण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाना है।
जनता को सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने से राहत (Img: Dynamite News)
वहीं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति सिंह भी विभागवार शिकायतों की नियमित समीक्षा करती हैं। वह संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण आख्या प्रस्तुत करने और शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान करने के निर्देश देती हैं।
Amethi Crime: दो दिन से लापता 45 वर्षीय राममनोहर का शव गोमती नदी में मिला
प्रशासन का मानना है कि सभी विभागों के समन्वित प्रयास, नियमित मॉनिटरिंग और जवाबदेही के चलते अमेठी को यह उपलब्धि मिली है। प्रदेश के टॉप-10 जिलों में स्थान और मंडल में पहली रैंक हासिल करना जिले की शिकायत निस्तारण व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
Location : Amethi
Published : 3 November 2026, 1:05 PM IST
Topics : Amethi District Administration Amethi IGRS Ranking amethi news IGRS Ranking Uttar Pradesh News