UPTET Result 2026: यूपीटीईटी में कैटेगरी वाइज पास होने कटऑफ; OBC, SC/ST, EWS और जनरल श्रेणी के मार्क्स

UPTET Result 2026 का इंतजार कर रहे 17.70 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) जल्द ही यूपीटीईटी 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। जानिए पासिंग मार्क्स और रिजल्ट चेक करने का तरीका।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 6 August 2026, 6:00 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) में शामिल हुए 17.70 लाख से अधिक अभ्यर्थियों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। परीक्षा के बाद से ही उम्मीदवार अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से अभी तक परिणाम जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

3 और 4 जुलाई को हुई थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) का आयोजन 3 और 4 जुलाई 2026 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा में कुल 17,70,714 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद आयोग ने मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू कर दी थी।

8 जुलाई को जारी हुई थी आंसर-की

परीक्षा के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 8 जुलाई 2026 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को 14 जुलाई 2026 तक उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया था। अब आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और रिजल्ट जारी होने का इंतजार किया जा रहा है।

Deoria News: थमीं अफवाहें, फेल हुए सॉल्वर गैंग के मंसूबे, बिना किसी बवाल के हुई UPTET परीक्षा

कभी भी जारी हो सकता है रिजल्ट

हालांकि आयोग की ओर से अभी तक रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि UPTET Result 2026 जल्द जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।

ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए वेबसाइट के होमपेज पर UPTET Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करना होगा। स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करने के साथ उसका प्रिंटआउट भी सुरक्षित रखा जा सकता है।

इतने अंक लाना जरूरी

UPTET 2026 में सफल होने के लिए अलग-अलग वर्गों के लिए न्यूनतम अर्हता अंक निर्धारित किए गए हैं।

सामान्य (General) वर्ग के अभ्यर्थियों को परीक्षा पास करने के लिए 150 में से कम से कम 90 अंक (60%) प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

वहीं ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 150 में से न्यूनतम 82 अंक (55%) निर्धारित किए गए हैं।

UPTET-2026: अंतिम दिन परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी, अभ्यर्थियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

आधिकारिक वेबसाइट पर रखें नजर

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट से जुड़ी किसी भी सूचना के लिए केवल उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर ही नजर रखें। रिजल्ट जारी होने के बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी पहले से तैयार रखें।

Location :  Lucknow

Published :  6 August 2026, 6:00 PM IST