Gorakhpur: दीपक गुप्ता हत्याकांड का UP STF ने किया खुलासा, आरोपियों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

उत्तर प्रदेश STF ने गोरखपुर के चर्चित दीपक गुप्ता हत्याकांड में वांछित आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी पशु तस्कर गिरोह का सक्रिय सदस्य है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पिकअप वाहन भी बरामद किया है। इस मामले में पहले से दर्ज मुकदमे में अब जांच तेज हो गई है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 9 April 2026, 8:36 PM IST

Gorakhpur: गोरखपुर में हुए सनसनीखेज दीपक गुप्ता हत्याकांड में एक बड़ा खुलासा करते हुए उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पशु तस्करों की क्रूरता की जो कहानी सामने आई है, वह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले स्कूटी सवार युवक को टक्कर मारी, फिर अपहरण कर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।

बिहार से STF के हत्थे चढ़ा आरोपी

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि गोरखपुर के पिपराईच थाने में दर्ज हत्या के मामले में वांछित आरोपी शिवम तिवारी बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में छिपा हुआ है। इसके बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बगहा इलाके के तिवारी टोला मोड़ स्थित एक वर्कशॉप से उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई पिकअप गाड़ी, मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की गई।

दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार का बड़ा यू-टर्न! शपथ से पहले बदले सुर

ऐसे दिया गया वारदात को अंजाम

पूछताछ में आरोपी ने जो बताया, उसने इस वारदात की पूरी कहानी साफ कर दी। सितंबर 2025 की रात आरोपी और उसके साथियों ने पिकअप गाड़ी से दीपक गुप्ता की स्कूटी को टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर अपहरण किया गया और रास्ते में मारपीट करते हुए मेडिकल कॉलेज रोड पर ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया।

बिकवाली से शेयर बाजार लुढ़का, HRS Aluglaze ने 1 साल में दोगुना किया पैसा

साक्ष्य मिटाने की कोशिश भी नाकाम

वारदात के बाद आरोपी और उसके साथी सबूत मिटाने की कोशिश में जुट गए। जिस पिकअप गाड़ी से अपराध को अंजाम दिया गया था, उसकी पहचान छिपाने के लिए उसे तोड़कर बदलने के लिए वर्कशॉप में लाया गया था। लेकिन STF की सटीक कार्रवाई ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

Location :  Gorakhpur

Published :  9 April 2026, 8:36 PM IST