
मायावती का बड़ा फैसला (Img: X)
Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने बड़ा फैसला लिया है। मायावती ने पूर्व सांसद और पार्टी के शीर्ष नेता सतीश चंद्र मिश्रा को यूपी चुनाव की कमान सौंप दी है।
मायावती ने उनको यूपी चुनाव की जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि सतीश चन्द्र मिश्र को पार्टी द्वारा लीगल व मीडिया आदि के साथ-साथ अब चुनाव आयोग सम्बंधी कार्यों की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी गयी है, जो कि खासकर आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान कई मायने में उनकी अहम भूमिका रहेगी।
सतीश चंद्र मिश्रा बहुजन समाज पार्टी के साथ काफी लम्बे अरसे से जुड़े हुए हैं। वे पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव, वरिष्ठ अधिवक्ता व बसपा शासनकाल में यूपी के महाधिवक्ता, उत्तर प्रदेश बार काउन्सिल के कई बार अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके साथ ही वे बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं कई बार बसपा के राज्यसभा सांसद रहे।
Location : Lucknow
Published : 19 August 2026, 11:53 AM IST