UP PCS Result: जानिए कौन है नेहा पांचाल जिन्होंने यूपीपीसीएस में टॉप कर लहराया परमच

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस परीक्षा का परिणाम रविवार रात को घोषित किया है। शीर्ष 10 रैंक में 6 बेटियों ने परमच लहराया है। जिसमें 4 उत्तर प्रदेश की हैं। परीक्षा में नेहा पांचाल ने टॉप किया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 30 March 2026, 3:52 AM IST

Prayagraj: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यूपी पीसीएस 2024 परीक्षा का अंतिम परिणाम रविवार रात को घोषित कर दिया है। शीर्ष 10 रैंक में 6 बेटियों ने बाजी मारी है। जिसमें नेहा पांचाल ने पहला स्थान हासिल कर प्रदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दूसरी और टॉप सूची में बेटियों का दबदबा रहा।

कौन है नेहा पांचाल

UPPSC PCS 2024 में टॉप करने के कारण, उन्हें आमतौर पर उप-जिलाधिकारी (SDM) का प्रतिष्ठित पद मिलने की प्रबल संभावना है।

टॉप 20 में भी महिलाओं का दबदबा, बदला ट्रेंड

इस बार के परिणाम में महिलाओं की मजबूत उपस्थिति देखने को मिली. टॉप 20 अभ्यर्थियों में 13 महिलाएं और केवल 7 पुरुष शामिल हैं। यह पिछले वर्ष की तुलना में बड़ा बदलाव है, जब टॉप 10 में 8 पुरुष और केवल 2 महिलाएं थीं।

इस बदलाव को प्रतियोगी परीक्षाओं में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और सफलता के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। यह न सिर्फ सामाजिक बदलाव का प्रतीक है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा भी बन सकता है।

 बीजेपी अध्यक्ष Nitin Nabin ने सोशल मीडिया पर शेयर की ये भावुक पोस्ट, जानिए क्यों छलका उनका दर्द

इस तिथि को हुआ साक्षात्कार

साक्षात्कार 26 फरवरी से 23 मार्च तक आयोजित किए गए। इसमें 21 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसके बाद सिर्फ पांच दिन बाद अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया। कुल 24 प्रकार के पदों और सेवाओं के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। व्यवस्थाधिकारी पद की एक एवं व्यवस्थापक पद की 14 रिक्तियां उपयुक्त अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण खाली रह गईं।

आयोग के सचिव अशोक कुमार ने कहा कि परीक्षा के आधार पर अंतिम रूप से सफल घोषित किए गए जिन अभ्यर्थियों के नाम के आगे प्रोविजनल अंकित हैं, उनसे अपेक्षा की गई है कि वे निर्धारित तिथि तक वांछित अभिलेख अवश्य प्रस्तुत कर दें, वरना आयोग उनका चयन/अभ्यर्थन निरस्त कर देगा। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और श्रेणीवार/पदवार कटऑफ अंकों की सूचना जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी।

चयनित 932 अभ्यर्थियों में से 613 पुरुष और 319 महिलाएं

चयनित 932 अभ्यर्थियों में से 613 पुरुष और 319 महिलाएं हैं। महिलाओं की सफलता का प्रतिशत 34.22 है। इससे पहले पीसीएस 2023 में 251 चयनित अभ्यर्थियों में 167 पुरुष और 84 महिलाएं थीं। उसमें महिलाओं का सफलता प्रतिशत लगभग 33.46% था।

बीजेपी अध्यक्ष Nitin Nabin ने सोशल मीडिया पर शेयर की ये भावुक पोस्ट, जानिए क्यों छलका उनका दर्द

इस लिहाज से पीसीएस 2024 में पदों की संख्या बढ़ने के साथ ही महिलाओं की सफलता का ग्राफ भी बढ़ा है। कुल चयनित अभ्यर्थियों में 272 ओबीसी, 186 एससी व 22 एसटी हैं। चयनित अभ्यर्थियों की संस्तुतियां शीघ्र शासन को भेज दी जाएगी। चयन परिणाम लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

 खबर अपडेट हो रही है...

Location : 
  • Prayagraj

Published : 
  • 30 March 2026, 3:52 AM IST