UP News: रायबरेली में खिचड़ी खाने के बाद महिला की मौत, मचा हड़कंप

रायबरेली में खिचड़ी खाने से एक ही परिवार में पांच लोग बीमार पड़ गए। बीमारों में से एक पचास वर्षीय महिला की मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पढिये पूरी खबर

Updated : 22 August 2025, 5:57 PM IST

रायबरेली:  उत्तर प्रदेश के रायबरेली में खिचड़ी खाने से एक ही परिवार में पांच लोग बीमार पड़ गए। बीमारों में से एक पचास वर्षीय महिला की मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला

मामला जगतपुर थाना इलाके के भवानी बक्श सिंह के पुरवा का है। यहां की रहने वाली बिटाना की एक दिन पहले तबियत खराब होने पर डॉक्टर ने खिचड़ी जैसा हलका भोजन करने की सलाह दी थी। डॉक्टर की सलाह पर घर मे खिचड़ी बनी जिसे खाकर बिटाना समेत परिवार के पांच लोग बीमाऱ पड़ गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया जहाँ बिटाना को डाक्टरों ने मृत घोषित करते हुए चार अन्य को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर मामले की जानकरी मिलते ही सीएमओ डॉक्टर नवीन चंद्रा ने स्वास्थ्य टीम मौके के लिए रवाना कर दी है। ग्रामीण ने जानकारी दी कि फूल दीन का पुरवा में एक महिला राजकुमारी बीमार थी जिसे सीएचसी ले जाया गया जिधर डॉक्टर ने दवा देते हुए हल्का खाना खाने की हिदायत दी गई।

परिवार के लोगों ने खिचड़ी खाई...

जिसके बाद कल रात को उनके पड़ोसी पूजा के घर में बनी खिचड़ी बनी जिसमे पूजा के परिवार के लोगों और राजकुमारी के परिवार के लोगों ने खिचड़ी खाई। इसके बाद 4 सदस्यों को फूड पवाजनिग की वजह से हालत खराब हो गई । जिसमे बीमार लोगों में से पूजा, राजकुमारी, अनुप्रिया, अतुल निवासी भवानी बक्श का पुरवा थाना जगतपुर बीमार हो गए। इसी बीच राजकुमारी की बहन बिटाना जोकि उसे बीमारी में देखने के लियेउधवा मऊ गाँव थाना ऊँचाहार से उसके घर आई थी ने भी खिचड़ी खा ली।

The MTA Speaks: संसद का मानसून सत्र चढ़ा हंगामें के भेट…125 करोड़ का हुआ नुकसान, कौन जिम्मेदार? देखें विश्लेषण

महिला का पोस्टमार्टम..

जानकारी के मुताबिक,  इसके बाद सभी की तबीयत खराब हो गई। उल्टी व दस्त की शिकायत के बाद सभी को अस्पताल भर्ती किया गया जिसके बाद बिटाना देवी पत्नी राजेन्द्र उम्र 45 साल की आज मौत हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का दौरा किया और परिस्थितियों का ज्यादा लिया। वही संबंध में पुलिस जानकारी के बाद गाँव गई थी। थानाध्यक्ष पंकज त्यागी ने बताया कि पारिवारिक जिन्होंने महिला का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है अभी तक परिवार ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है।

 

Location :  Raebareli

Published :  22 August 2025, 5:57 PM IST