
Amethi News: अमेठी में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है।जहां एक नाबालिग किशोरी के साथ उसके सगे फूफा उसके साथ लगातार कई महीनों तक रेप किया।इस दौरान वह गर्भवती हो गई।पुलिस ने बीस दिन गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज किया। अब किशोरी के साथ आरोपी फूफा को जेल भेजा है।वही उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने मामले में सख्त कार्यवाई करने की बात कही है।
क्या है पूरी खबर?
पुलिस के अनुसार, जिले के पीपर पुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 22 जनवरी को पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री नागेंद्र गौतम के साथ चली गई है।उसने नाबालिक बेटी और आरोपी का मोबाइल नंबर भी शेयर किया था।जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू किया।
आरोपी को लड़की के साथ बरामद
पुलिस ने अपने प्राथमिक जांच में मोबाइल सीडीआर के आधार पर कई लोगों को जांच दायरे में शामिल किया।लगभग बीस दिन बाद पुलिस मुख्य आरोपी आरोपी उसके फूफा संदीप कुमार निवासी ग्राम डिहवा ब्लॉक दूबेपुर थाना धम्मौर जनपद सुल्तानपुर तक पहुंची।पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद बीस दिन बाद आरोपी को लड़की के साथ बरामद किया।
आरोपी फूफा के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस ने जब लड़की का मेडिकल चेकअप करवाया तब और भी हैरान करने वाला सामने आया। मेडिकल चेकअप में लड़की गर्भवती निकली। पुलिस ने लड़की को इन स्टॉप सेंटर भेज कर आरोपी फूफा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
आरोपी को गिरफ्तार
वहीं पूरे प्रकरण में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव कि पीड़िता से मुलाकात अमेठी वन स्टाफ सेंटर में हुई।अपर्णा यादव ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिया। अपर्णा यादव ने मामले में कठोर कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है। उन्होंने इस घटना को बहुत ही नकारात्मक एवं निंदनीय बताया है।पूरे मामले में प्रभारी निरीक्षक पीपरपुर श्रीराम पांडे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पूरे मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।
Location : Amethi
Published : 10 February 2026, 6:20 PM IST
Topics : crime news Latest News UP News UP Police