हिंदी
Kushinagar Express
जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन ने खबर सामने आई है। यहां जीआरपी उरई पुलिस ने गुरुवार को तत्परता दिखाते हुए कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन से दो नाबालिग लड़कियों को बरामद कर परिजनों को सकुशल सौंप दिया। ये दोनों लड़कियां जनपद बस्ती के थाना सोनहा क्षेत्र से लापता थीं, जिनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज हो चुकी थी।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक, कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन से दो नाबालिग लड़कियों को बरामद कर परिजनों को सकुशल सौंप दिया। ये दोनों लड़कियां जनपद बस्ती के थाना सोनहा क्षेत्र से लापता थीं।
दो किशोरियों की लोकेशन ट्रेन कुशीनगर एक्सप्रेस
थानाध्यक्ष जीआरपी उरई को दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना सोनहा, जनपद बस्ती में दर्ज मुकदमा बीएनएस के तहत लापता हुई दो किशोरियों की लोकेशन ट्रेन कुशीनगर एक्सप्रेस में पाई गई है। ट्रेन गोरखपुर से लोकमान्य तिलक (मुंबई) की ओर जा रही थी और उरई रेलवे स्टेशन पर आने वाली थी। सूचना मिलते ही जीआरपी उरई टीम ने तत्काल हरकत में आते हुए कुशीनगर एक्सप्रेस के उरई स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान दो किशोरियां ट्रेन में मौजूद मिलीं, जिनसे पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम रागिनी पांडेय 19 वर्ष पुत्री गयाप्रसाद और लवी पांडेय 14 वर्ष पुत्री दुर्गाप्रसाद निवासीगण मलपुरवा, थाना सोनहा, जनपद बस्ती बताया।
दोनों किशोरियों को महिला कांस्टेबल प्रियंका शर्मा की निगरानी
जानकारी के मुताबिक, जीआरपी उरई पुलिस ने गुरुवार को तत्परता दिखाते हुए कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन से दो नाबालिग लड़कियों को बरामद कर परिजनों को सकुशल सौंप दिया। ये दोनों लड़कियां जनपद बस्ती के थाना सोनहा क्षेत्र से लापता थीं, जिनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों किशोरियों को महिला कांस्टेबल प्रियंका शर्मा की निगरानी में थाने लाकर आवश्यक कार्रवाई की। मामले की सूचना तत्काल सोनहा थाने के विवेचक उपनिरीक्षक तारकेश्वर यादव को दी गई। बाद में सोनहा थाने से आई पुलिस टीम व लड़कियों के परिजन राजेश पांडेय को दोनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया। बरामदगी करने वाली टीम में एसओ नागेन्द्र सरोज निरीक्षक गोविंद सक्सेना, कांस्टेबल कृष्णपाल सिंह, महिला कांस्टेबल प्रियंका शर्मा, शामिल रहे है।
लव जिहाद का सनसनीखेज मामला: पीड़ित परिवार का कलेक्ट्रेट में अनशन, चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप
Location : Chandauli
Published : 27 June 2025, 5:51 PM IST