एक चूक और चली गई जान… रायबरेली में नाबालिग की दर्दनाक मौत! आखिर क्या हुआ?

महराजगंज थाना क्षेत्र से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक नाबालिग बच्चे की मौत हो गई। यह घटना ठाकुरपुर मजरे कैड़ावा गांव में रविवार शाम करीब 4 बजे हुई, जहां बच्चा टंकी पर काम कर रहा था। यह निर्माण कार्य लगभग तीन सालों से चल रहा था

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 30 March 2026, 4:01 PM IST

Raebareli: रायबरेली के महराजगंज थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरकर 14 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यह घटना ठाकुरपुर मजरे कैड़ावा गांव में  हुई, जहां कुणाल नामक बच्चा टंकी पर काम कर रहा था। जानकारी के अनुसार, कुणाल स्वर्गीय राम नेवाज का पुत्र था। वह निर्माणाधीन टंकी पर एक वजनदार पाइप लेकर चढ़ रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से लगभग 100 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, गंभीर रूप से घायल कुणाल को तत्काल महराजगंज के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ठाकुरपुर ग्राम सभा में माखन दास बाबा मंदिर के पास बन रही यह पानी की टंकी जल निगम की परियोजना है, जो पिछले लगभग तीन वर्षों से अधूरी पड़ी है। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण स्थल खुला पड़ा था और बचाव के लिए किसी तरह की बैरीकेडिंग भी नहीं की गई थी।

पहाड़ों में अचानक कैसे भड़की आज़ादी की लहर? जानिए गांधी के नैनीताल पहुंचने की कहानी

200 रुपये दिहाड़ी का लालच देकर बुलाया

ग्रामीणों के अनुसार, निर्माणाधीन टंकी पर काम कर रहे मजदूरों ने गांव के दो युवकों को, जिनमें कुणाल भी शामिल था, 200 रुपये दिहाड़ी का लालच देकर काम पर बुलाया था। आरोप है कि कार्यदायी संस्था गांव के नाबालिग बच्चों से 200 रुपये दिहाड़ी पर काम करवा रही थी। मृतक कुणाल अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई नीरज (25) और नितिन (22) हैं। कुणाल के पिता की मृत्यु कोविड-19 महामारी के दौरान हो गई थी, जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारी काफी हद तक उस पर आ गई थी।

Census 2027 में बड़ा बदलाव! लिव-इन को शादी जैसा दर्जा, जानें जाति गणना और डिजिटल सिस्टम का पूरा प्लान

पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन

इस घटना के बाद स्थानीय विधायक श्याम सुंदर भारती ने ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि यह निर्माण कार्य लगभग तीन सालों से चल रहा था और ठेकेदार की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। ग्रामीणों में घटना को लेकर गहरा गुस्सा है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है और जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। वहीं, पूर्व प्रधान देशराज पासी ने भी पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Location : 
  • RaeBareli

Published : 
  • 30 March 2026, 4:01 PM IST