
यूपी की सभी बड़ी खबर (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow/New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।
इस लाइव ब्लॉग में आपको उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी घटना, राजनीतिक हलचल, अपराध, खेल और हर जरूरी घटनाक्रम पढ़ने को मिलेगा।
सहारनपुर के थाना चिलकाना क्षेत्र में पुलिस और शातिर गौकश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान अरशद उर्फ बुम्बा गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार अरशद लंबे समय से गौकशी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल था और उसकी तलाश की जा रही थी। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।
हापुड़ में नीट परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा सामग्री को कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा और पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगी। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकल रहित तरीके से संपन्न कराने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। सभी केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए सख्त निगरानी रखी जाएगी और लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी।
प्रयागराज में आज नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा जिले के 47 केंद्रों पर कराई जाएगी, जिसमें 23 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकल रहित तरीके से संपन्न कराने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और निगरानी के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा को लेकर पूरी व्यवस्था चाक-चौबंद है और किसी भी तरह की गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में नाले से मिले अब्दुल समद के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में सोनू नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बताया गया कि समद रिश्तेदारी में मेरठ आया था और अचानक लापता हो गया था, जिसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मामूली विवाद के चलते उसकी हत्या की गई।
आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला, जिसमें दो बदमाश गौरव और सनी के पैर में गोली लग गई और वे घायल हो गए। वहीं तीसरे बदमाश अशोक को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी बंटी गोलीकांड में शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन अवैध तमंचे, कई कारतूस और खोखे बरामद किए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लखनऊ में राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। इसी के तहत आज पूरे उत्तर प्रदेश में पार्टी का ‘भिक्षाटन कार्यक्रम’ आयोजित किया जाएगा। पार्टी नेताओं के अनुसार यह प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह के निर्देश पर किया जा रहा है। कार्यकर्ता विभिन्न जिलों में सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराएंगे। पुलिस प्रशासन ने भी कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
रायबरेली के MLN स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने योगाभ्यास कर लोगों को योग के महत्व के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक, नोडल अधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास सामूहिक रूप से किया गया।
बलिया में आज NEET UG 2026 की पुनर्परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित की गई है। जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन और शिक्षा विभाग ने परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं और अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। इस पुनर्परीक्षा में करीब 3500 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अधिकारियों ने समय से केंद्र पहुंचने और परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
गोरखपुर में शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामले में फरार चल रहे देवरिया बीएसए कार्यालय के निलंबित लिपिक संजीव सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर एसएसपी द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मृतक शिक्षक की पत्नी की तहरीर पर बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि तीन शिक्षकों से हाईकोर्ट के आदेश के नाम पर 16-16 लाख रुपये की मांग की गई थी। मामले में शिक्षक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला था। इस प्रकरण में बीएसए शालिनी और अनिरुद्ध पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और हत्यारोपी बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास कर रही थी, तभी बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से विवेक नागर उर्फ विक्की और विशाल घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में 3 वर्षीय बच्चे के साथ हैवानियत की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, टॉफी दिलाने के बहाने मौसा बच्चे को ले गया फिर मासूम के चेहरे और शरीर को बीड़ी से जलाया, बुरी तरह से पीटा जिससे बच्चा घायल हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
Location : Lucknow/New Delhi
Published : 21 June 2026, 8:24 AM IST