
यूपी की सभी बड़ी खबर (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।
हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में हाईवे पर दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां कार का टायर बदल रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों और वाहन चालक की पहचान करने में जुटी हुई है।
बुलंदशहर में एनआईए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई ठिकानों पर छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 7 बजे से जांच एजेंसी की टीम मोहल्ला इंटारोड़ी में दबिश दे रही है। टीम ने अब्दुल कादिर समेत उसके तीन भाइयों के ठिकानों पर जांच शुरू की है। इसके अलावा फैजल और बिलाल के घर भी जांच के दायरे में हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। एनआईए की टीम दस्तावेजों और अन्य सबूतों की जांच में जुटी हुई है।
देवरिया शहर के कैलाशपुरी क्षेत्र में युवती से छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर बिजली विभाग के जेई समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि विभागीय आवास पर युवती के साथ छेड़छाड़ की गई और विरोध करने पर मारपीट भी की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में आरोपी शैलेश गौतम समेत अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप वाहन खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में पिकअप चालक समेत सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद एक घायल को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
अपनी मांगों को लेकर गौतमबुद्ध नगर के किसान लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन किसानों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। अब किसानों ने ऐलान किया है कि आगामी 17 जुलाई को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर एक बड़ी महापंचायत होगी, जिसमें करीब 10 हजार से ज्यादा किसान एकत्रित होंगे।
नेशनल हाईवे-19 पर दिहुली मोड़ स्थित राजपूत ढाबा के सामने मंगलवार रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क पार कर रही एक गाय को अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाय हाईवे पर करीब 300 मीटर तक घिसटती चली गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर थरियांव थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह और सीसी टीम प्रभारी सतीश पवार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने यातायात को सुचारु कराया और जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर मृत गौ माता का हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कराया। समाजसेवियों ने आरोप लगाया कि सूचना के बाद भी NHAI का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
कौशांबी के सैनी थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसा त्रिलोकपुर कंगन होटल के पास हुआ था, जहां तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई थी। CCTV फुटेज में हादसे के वक्त की पूरी घटना कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की थी। हादसे के कारणों और वाहन चालक की भूमिका की जांच की जा रही है।
फर्रुखाबाद के कोतवाली क्षेत्र स्थित घोड़ा नखास में देसी शराब के ठेके पर कुछ दबंग युवकों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि युवकों ने ठेके के बाहर खड़ी एक बाइक पर ईंट-पत्थर बरसाकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गाजियाबाद पुलिस विभाग में मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस अधिकारी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने 65 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी करते हुए कई थानों, चौकियों और सर्किलों में नई तैनाती दी है। तबादला सूची में सबसे अधिक 47 दरोगा शामिल हैं। इसके अलावा काफी कांस्टेबलों के नाम भी लिस्ट में शामिल हैं।
कौशाम्बी के सैनी थाना क्षेत्र स्थित त्रिलोकपुर कंगन होटल के पास भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चारपाई लदी एक पिकअप वाहन पंचर होने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान पंचर बनवाते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में साबिर, अकबर, अनवर और एहसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद फरार अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
देवरिया में निर्माण कार्यों में अनियमितता मिलने पर जिलाधिकारी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान दो निर्माण कार्यों में लापरवाही सामने आने के बाद संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया गया है। पारसी चकलाल मार्ग निर्माण और जल निगम की एक निर्माणाधीन परियोजना में निर्धारित मानकों का पालन न होने की बात सामने आई। इसके अलावा भुजौली कॉलोनी में भी निर्माण कार्यों में खामियां पाई गईं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिशासी अभियंताओं का एक-एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हरदोई के कासिमपुर क्षेत्र स्थित एसएन हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान जच्चा और नवजात की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतका की पहचान रसूलपुर गांव निवासी सीमा के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा पूरे मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक कार्रवाई के तहत अस्पताल को सीज कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मामले की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े कथित राम धन गबन मामले में अदालत ने तीनों आरोपियों की 40 घंटे की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली है। रिमांड की प्रक्रिया शुरू करने के लिए बुधवार सुबह पुलिस टीम जेल पहुंची। यह रिमांड 8 जुलाई सुबह 6 बजे से 9 जुलाई रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान पुलिस आरोपी लवकुश, अनुकल्प और करुणेश से गहन पूछताछ करेगी। जांच एजेंसियां कथित गबन, धन के लेन-देन और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाने का प्रयास करेंगी। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ से मामले में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आज सोनभद्र के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 11 बजे रॉबर्ट्सगंज पहुंचेंगे और सबसे पहले भाजपा जिला कार्यालय में जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे। बैठक में संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होने की संभावना है। इसके बाद शाम 4 बजे वह प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद करेंगे। दौरे के दौरान पंकज चौधरी रामबहादुर सिंह और शीतला सिंह के आवास पर भी जाएंगे तथा स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
अलीगंज अग्निकांड के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने शहर की इमारतों की फायर सेफ्टी व्यवस्था की व्यापक जांच कराने का फैसला किया है। इसके तहत करीब 8 लाख इमारतों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराया जाएगा। ऑडिट के लिए एक निजी एजेंसी की नियुक्ति की जाएगी और इसकी शुरुआत सबसे पहले LDA की कॉलोनियों से होगी। जांच के दौरान प्रत्येक भवन को सुरक्षा मानकों के आधार पर रेटिंग और मार्किंग दी जाएगी। ऑडिट की पूरी रिपोर्ट अग्निशमन विभाग को भी सौंपी जाएगी, ताकि कमियों को दूर कर भविष्य में आग जैसी घटनाओं को रोका जा सके।
Location : Lucknow
Published : 8 July 2026, 7:49 AM IST