पारिवारिक कलह या कुछ और? मुजफ्फरनगर में होमगार्ड आनंद के नहर में कूदने से सनसनी

भोपा थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर ट्रैफिक पुलिस में तैनात होमगार्ड आनंद ने भोपा नहर पुल से छलांग लगा दी। घटना की सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक ने फ्लड पीएसी के साथ संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक कलह का लग रहा है, फिलहाल जवान की तलाश जारी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 3 June 2026, 7:14 PM IST

Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब भोपा नहर पुल से एक होमगार्ड द्वारा नहर में छलांग लगाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत एवं खोज अभियान शुरू कर दिया।

सामान के आधार पर हुई पहचान

मौके से मिले सामान और अन्य तथ्यों के आधार पर नहर में कूदने वाले व्यक्ति की पहचान आनंद पुत्र रतन सिंह निवासी रामपुर तिराहा, थाना छपार के रूप में हुई है, जो वर्तमान में ट्रैफिक पुलिस के साथ ड्यूटी कर रहे थे।

फ्लड पीएसी की टीम ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत बाजपेई और प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा फ्लड पीएसी की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस और फ्लड पीएसी की संयुक्त टीम नहर में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।

Muzaffarnagar : खाद माफियाओं पर खाकी का हंटर, प्लाईवुड फैक्ट्रियों को अवैध सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

छानबीन में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार परिजनों से हुई बातचीत में प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। फिलहाल होमगार्ड की तलाश जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  3 June 2026, 7:14 PM IST