Budaun: युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पूरा गांव टेंशन में

घर के छोटे-मोटे विवाद अक्सर बड़ा संकट बना देते हैं। बदायूं के नाधा गांव में घरेलू झगड़े के बाद युवक टावर पर चढ़ गया। ग्रामीणों और परिजनों की धड़कनें बढ़ीं, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 8 May 2026, 11:29 AM IST

Budaun: बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव नाधा में घरेलू विवाद ने एक युवक की जान पर खेलते हुए पूरे गांव को टेंशन में डाल दिया। गुस्से और तनाव में आए युवक ने गांव के बाहर लगे मोबाइल टावर पर चढ़कर जान देने की धमकी दे रहा था। यह नजारा करीब एक घंटे तक चला।

क्या है मामला?

जानकारी के अनुसार, नाधा गांव का यह युवक परिवार में किसी मामूली विवाद को लेकर नाराज हो गया। झगड़े के बाद गुस्से में उसने टावर पर चढ़ने का खतरनाक कदम उठाया। वह टावर के सबसे ऊपरी हिस्से तक पहुँच गया और नीचे खड़े लोगों को धमकाता रहा।

Budaun News: सरकारी कर्मचारी ही असुरक्षित! बदायूं में पंचायत सहायक ने क्यों किया सफाई कर्मी पर जानलेवा हमला? जानें पूरा मामला

परिजनों में मचा हड़कंप

युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में डर और चिंता फैल गई। तुरंत ही आसपास के खेतों से लोग घटनास्थल पर पहुँचने लगे। कुछ ही समय में टावर के नीचे सैकड़ों लोग जमा हो गए। सभी उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित थे और उसे नीचे उतरने की समझाइश देने लगे।

एक घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

टावर पर युवक लगभग एक घंटे तक डटा रहा। इस दौरान उसकी धमकियों ने परिजनों और ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ा दी थीं। हर कोई सोच रहा था कि कहीं बड़ा हादसा न हो जाए।

घटना की सूचना पर युवक के परिवार और गांव के समझदार लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने टावर के नीचे से ही युवक को समझाने और मनाने की कोशिश की। कई प्रयासों के बाद युवक ने धीरे-धीरे अपने कदम पीछे खींचे और सुरक्षित तरीके से टावर से नीचे उतरा। नीचे उतरते ही परिजनों ने उसे संभाल लिया और उसे शांत किया।

Budaun: बदायूं में 200 रुपये के लेनदेन को लेकर खूनी संघर्ष, युवक की जंजीर से पीटकर निर्मम हत्या

पुलिस को नहीं दी सूचना

ग्रामीणों के अनुसार, घटना के बाद परिवार ने युवक को घर ले जाकर उसे शांत किया और किसी भी तरह की पुलिस सूचना नहीं दी। थाना प्रभारी ने भी बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं मिली है।

Location :  Budaun

Published :  8 May 2026, 11:29 AM IST