यूपी के दो IPS अफसरों को केंद्र में मिली प्रतिनियुक्ति, स्थाई DGP पर बड़ा अपडेट

उत्तर प्रदेश में स्थायी डीजीपी की नियुक्ति को लेकर बड़े अपडेट के साथ राज्य के दो आईपीएस अफसरों को प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेजा गया गया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 26 May 2026, 4:26 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश में स्थायी डीजीपी के पद पर नियुक्ति को लेकर तीन आईपीएस अफसरों में चल रही रेस के बीच राज्य के पुलिस विभाग से एक बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश के दो सीनियर आईपीएस अफसरों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेजा गया गया है।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेजे गये यूपी के आईपीएस अफसरों में एक महिला आईपीएस अधिकारी किरण एस भी शामिल हैं।

आईपीएस विनोद कुमार सिंह को भी यूपी से दिल्ली भेजा गया गया।

इस बीच उत्तर प्रदेश में नये स्थायी डीजीपी की नियुक्ति प्रक्रिया तेज हो गई है और माना जा रहा है कि आज शाम तक राज्य को नया स्थायी डीजीपी मिल सकता है।
यदि ऐसा होता है कि यूपी को लगभग 4 साल बाद स्थायी डीजीपी मिलेगा।

यूपी में स्थायी डीजीपी के नाम को अंतिम मंजूरी देने के लिये मंगलवार को दिल्ली में UPSC की अहम बैठक होने वाली है। बैठक में यूपी सरकार की ओर से चीफ सेक्रेटरी एसपी गोयल शामिल होंगे।

दिल्ली मे होने वाली इस बैठक में तीन सीनियर आईपीएस अधिकारियों के नामों का पैनल यूपी डीजीपी के नाम पर अंतिम मुहर लगायेगा। इन नामों को अंतिम मंजूरी के लिये यूपी सरकार को भेजा जाएगा।

यूपी में स्थायी DGP की नियुक्ति पर बड़ी ख़बर; राजीव कृष्ण समेत 3 सीनियर IPS रेस में, पढ़ें पूरा अपडेट

सूत्रों के मुताबिक कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्ण का स्थायी डीजीपी बनना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि रेस में दो और आईपीएस शामिल हैं। डीजीपी की रेस में सीनियर IPS रेणुका मिश्रा और IPS पीयूष आनन्द भी शामिल हैं।

Location :  Lucknow

Published :  26 May 2026, 3:41 PM IST