यूपी में स्थायी DGP की नियुक्ति पर बड़ी ख़बर; राजीव कृष्ण समेत 3 सीनियर IPS रेस में, पढ़ें पूरा अपडेट

उत्तर प्रदेश को करीब चार साल बाद स्थायी DGP मिलने की प्रक्रिया तेज हो गई है। UPSC की अहम बैठक में तीन नामों पर मंथन होगा, जिनमें रेणुका मिश्रा, पीयूष आनंद और राजीव कृष्ण शामिल हैं। माना जा रहा है कि अंतिम चयन राजीव कृष्ण के पक्ष में जा सकता है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 26 May 2026, 8:59 AM IST
google-preferred

Lucknow:उत्तर प्रदेश पुलिस को लंबे समय बाद स्थायी डीजीपी मिलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। आज नई दिल्ली में UPSC की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें राज्य सरकार की ओर से चीफ सेक्रेटरी एसपी गोयल शामिल होंगे। इस बैठक में तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का पैनल तय किया जाएगा।

तीन वरिष्ठ IPS अफसरों के नाम पर चर्चा

DGP पद के लिए जिन तीन नामों पर विचार किया जा रहा है, उनमें 1990 बैच की IPS रेणुका मिश्रा, 1991 बैच के IPS पीयूष आनंद और 1991 बैच के IPS राजीव कृष्ण शामिल हैं। इन तीनों में से किसी एक को उत्तर प्रदेश का स्थायी पुलिस महानिदेशक बनाया जाएगा।

वरिष्ठता में रेणुका मिश्रा सबसे आगे

वरिष्ठता सूची के अनुसार IPS रेणुका मिश्रा सबसे सीनियर मानी जा रही हैं। वे पहले भी DGP रेस में रह चुकी हैं और यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। हालांकि कुछ मामलों के चलते उनकी तैनाती हाल के समय में प्रभावित रही है।

पीयूष आनंद और राजीव कृष्ण भी रेस में

IPS पीयूष आनंद वर्तमान में केंद्र में NDRF के महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं और पहले CISF व CBI में भी अहम पद संभाल चुके हैं। वहीं IPS राजीव कृष्ण वर्तमान में कार्यवाहक DGP हैं और उन्हें इस पद के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

एक रात में 2 एनकाउंटर: पुलिस वाले से लूटपाट बनाने वाले गैंग के बीच गोलीबारी, एक अपराधी हुआ लंगड़ा और दो…

चार साल बाद मिलेगा स्थायी DGP

उत्तर प्रदेश में मई 2022 के बाद से स्थायी DGP की नियुक्ति नहीं हो सकी थी। अब इस चयन प्रक्रिया के बाद प्रदेश को नया स्थायी पुलिस प्रमुख मिलने की संभावना है, जिससे पुलिस प्रशासन में स्थिरता आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Location :  Lucknow

Published :  26 May 2026, 8:59 AM IST

Advertisement