
ट्रैक पर मिले शव की जांच करती पुलिस (Img: Google)
Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में चलती ट्रेन के अंदर एक यात्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात कुचमन स्टेशन के पास ट्रेन के खुलने के महज कुछ मिनट बाद हुई, जिससे पूरे डिब्बे में दहशत फैल गई।
ट्रेन में सवार यात्रियों के लिए यह सफर सामान्य नहीं बल्कि एक डरावना अनुभव बन गया, जो लगभग 35 मिनट तक मौत के साये में बीता।
ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन से सुबह रवाना हुई थी। कुचमन स्टेशन के बाद दो युवकों और एक यात्री मंगरू के बीच विवाद शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहस इतनी बढ़ गई कि एक आरोपी ने अचानक पिस्टल निकालकर मंगरू की कनपटी पर गोली चला दी।
इसे कहते है असली मर्द और उसका प्यार: प्रेमिका का हुआ गैंगरेप, फिर भी नहीं छोड़ा साथ
कुछ ही सेकंड में मंगरू खून से लथपथ होकर सीट के पास गिर पड़ा। ट्रेन उस समय तेज रफ्तार में थी और यात्री कुछ समझ ही नहीं पाए कि क्या हुआ।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या के बाद बदमाशों ने कोई जल्दबाजी नहीं की। उन्होंने लगभग 1 किलोमीटर आगे बढ़ने पर दरियापुर के पास शव को चलती ट्रेन से नीचे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। इसके बाद आरोपी उसी ट्रेन में बैठे रहे और करीब 7 किलोमीटर तक सफर करते रहे, जिससे अन्य यात्रियों में दहशत और बढ़ गई। लोग डरे-सहमे सीटों पर चुपचाप बैठे रहे।
जैसे ही ट्रेन सकलडीहा स्टेशन के पास धीमी हुई, आरोपी मौके का फायदा उठाकर उतरकर फरार हो गए। इसके बाद यात्रियों ने तुरंत रेलवे प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। रेलवे ट्रैक पर मिले शव की पहचान मंगरू (34), निवासी गाजीपुर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जब तक ठीक थे, तब तक ससुर जी की सेवा, बीमार होते ही कर दी ऐसी हरकत, बहुरानी बोलने पर अब आने लगी शर्म
घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कुचमन से लेकर जमानिया तक के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। पुलिस के अनुसार आरोपी पीडीडीयू जंक्शन से ही ट्रेन में सवार हुए थे और पहले से किसी विवाद की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।
गौरतलब है कि करीब 10 साल पहले भी इसी रूट पर चलती ट्रेन में गोलीबारी की घटना हो चुकी है, जिसमें एक जीआरपी कर्मी की मौत हुई थी।
Location : Chandauli
Published : 11 May 2026, 11:23 AM IST