मानसून ले रहा है शॉर्ट ब्रेक? UP में आज हल्की बौछारें, लेकिन मौसम विभाग ने दी 27-28 जुलाई को भारी तबाही की चेतावनी

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है। 23 जुलाई को आगरा, कानपुर और वाराणसी समेत 17 जिलों में बौछारें पड़ेंगी। मौसम विभाग के अनुसार 26 जुलाई से मानसून फिर रफ्तार पकड़ेगा और 27-28 जुलाई को भारी बारिश होगी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 23 July 2026, 8:25 AM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह मेहरबान है और आने वाले पूरे हफ्ते प्रदेश में बादलों का डेरा रहने वाला है। हालांकि, मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अगले दो दिन बारिश की रफ्तार थोड़ी धीमी रहेगी। यानी भारी बारिश से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन रिमझिम बौछारें जारी रहेंगी। असली खेल 26 जुलाई से शुरू होगा, जब मानसून एक बार फिर अपनी पूरी ताकत के साथ लौटेगा।

आज 17 जिलों में राहत की बौछारें, कोई बड़ा खतरा नहीं

23 जुलाई को प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर, फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, संत कबीर नगर, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली और गाजीपुर समेत 17 जिलों में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है। राहत की बात यह है कि आज किसी भी जिले में कोई गंभीर चेतावनी या रेड/ऑरेंज अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

मानसून का दिखा रौद्र रूप, दिल्ली को मिली राहत तो उत्तराखंड-मध्य प्रदेश में भारी तबाही का खतरा

नोएडा से आजमगढ़ तक हल्की बारिश और बूंदाबांदी

पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। नोएडा, गाजियाबाद, मथुरा, अलीगढ़, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, झांसी और ललितपुर जैसे जिलों में कुछ जगहों पर मेघ गर्जन के साथ पानी गिर सकता है। इसके अलावा राज्य के अन्य 29 जिलों में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिससे मौसम खुशनुमा बना रहेगा।

असम में आसमानी आफत: 7 लाख जिंदगियों पर मंडराया संकट, 41 की मौत के बाद सेना-IAF ने संभाला मोर्चा; क्या है मौजूदा हालत

26 जुलाई से बदलेगा मिजाज: 27-28 को भारी बारिश का अलर्ट

अगर आप अगले हफ्ते का कोई प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा संभल जाएं। 23 से 26 जुलाई तक प्रदेश में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की-फुल्की बौछारें पड़ती रहेंगी। लेकिन 27 जुलाई से मानसून एक बार फिर विकराल रूप धारण करेगा। पूर्वांचल के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, वहीं 28 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी, दोनों ही संभागों में मूसलाधार बारिश का दौर देखने को मिलेगा।

Location :  Lucknow

Published :  23 July 2026, 8:25 AM IST