
मैनपुरी पहुंचे मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा
Mainpuri : उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह आज मैनपुरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए देश और प्रदेश के तमाम ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी। दिल्ली में विपक्ष के प्रदर्शन से लेकर पेपर लीक और एनकाउंटर के मामलों पर उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लिया।
दिल्ली में विपक्षी पार्टियों के धरना प्रदर्शन के सवाल पर कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, "लोकतंत्र में किसी भी पार्टी, दल या व्यक्ति को प्रदर्शन करने का पूरा अधिकार है। लेकिन आज पूरे देश का नेतृत्व आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं। जिस तरह से हर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को व्यापक जन समर्थन और जनता का आशीर्वाद मिल रहा है, उसे देखकर साफ है कि अगले 20 साल यानी 2047 तक देश में किसी और पार्टी का कोई स्कोप नहीं है।""
विपक्ष द्वारा सरकार पर देश का सोना बेचने के लगाए जा रहे आरोपों पर जयवीर सिंह ने दोटूक जवाब दिया। उन्होंने कहा, "इस विषय पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर का अधिकृत (Official) बयान आ चुका है। इसके बाद किसी को कुछ पूछने की जरूरत ही नहीं होनी चाहिए। देश का एक ग्राम सोना भी बाहर नहीं गया है, विपक्ष केवल भ्रम फैला रहा है।"
Mainpuri : फर्जी दस्तावेजों के सहारे किसान को बनाया भूमिहीन, अब इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
शंकराचार्य जी के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'जो हमारे साथ हैं वही सनातनी हैं', जयवीर सिंह ने कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा, "क्या उन्होंने पूरे समाज का ठेका ले लिया है? आप जनता से पूछिए। हिंदुस्तान के सभी हिंदुओं का आशीर्वाद, जन समर्थन और समर्पण पूरी ताकत के साथ भारतीय जनता पार्टी और उसके नेताओं के साथ है। जनता का यह रुख साफ इंगित करता है कि उनका (बयान देने वालों का) क्या हाल है। किसी एक व्यक्ति के कहने से कोई लाइसेंस थोड़े ही मिल जाता है, क्या वे किसी को सनातनी होने का सर्टिफिकेट देंगे?"
पेपर लीक को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने कहा, "इस मामले में जो भी प्रारंभिक और जरूरी कार्रवाई होनी थी, वह हो चुकी है। आगे भी जो लोग इसके लिए जिम्मेदार पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। भविष्य में कभी भी ऐसी परिस्थितियां दोबारा पैदा न हों, इसके लिए भारत सरकार बेहद कठोर कदम उठा रही है।"
Location : mainpuri
Published : 6 June 2026, 7:20 PM IST