
महराजगंज के किसान ने खोला मोर्चा (Img: Dynamite News)
Maharajganj: महराजगंज खरीफ सीजन के बीच सदर तहसील क्षेत्र की मधुबनी बहुउद्देशीय ग्रामीण साधन सहकारी समिति में यूरिया खाद वितरण को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। एक किसान ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर खाद वितरण में अनियमितता, नियमों की अनदेखी और निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूले जाने का आरोप लगाया है। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
शिकायतकर्ता इन्साल अली, निवासी ग्राम मधुबनी, थाना चौक, का आरोप है कि 10 जुलाई को समिति में यूरिया खाद का वितरण निर्धारित प्रक्रिया के विपरीत किया गया। शिकायत के अनुसार, बिना फिंगर सत्यापन और बिना सदस्यता संबंधी औपचारिकताएं पूरी किए कुछ लोगों को खाद उपलब्ध करा दी गई। इतना ही नहीं, सरकार द्वारा निर्धारित 266.50 रुपये प्रति बोरी की दर से अधिक कीमत वसूलने का भी आरोप लगाया गया है।
ये भी पढ़ें - Maharajganj: एक डुबकी और फिर नहीं लौटे… 24 घंटे बाद घोंघी नदी ने लौटाया मकालू यादव का शव
शिकायतकर्ता का कहना है कि जब उन्होंने इस कथित अनियमितता का विरोध किया तो उन्हें खाद नहीं देने की बात कही गई। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की लिखित शिकायत जिलाधिकारी से करते हुए जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें - Murder in Maharajganj: महराजगंज में हत्या से हड़कंप, कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, वजह जानकार कांपने लगे लोग
गौरतलब है कि खरीफ सीजन में यूरिया की मांग बढ़ने के साथ खाद वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए शासन लगातार निर्देश जारी कर रहा है। ऐसे में यदि शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो यह किसानों के हितों से जुड़ा गंभीर मामला साबित हो सकता है।
Location : Maharajganj
Published : 13 July 2026, 7:50 PM IST
Topics : farmers irregularities Maharajganj Urea