जिन कंधों पर पांच बेटियों की जिम्मेदारी थी, मिली उसी के मौत की खबर; कासगंज में मातम

कासगंज के हियातगढ़ी गांव में 40 वर्षीय जंग बहादुर का शव छोटे भाई के खाली मकान में मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। पत्नी और पांच बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 15 November 2026, 1:46 PM IST

Kasganj: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। ढोलना थाना क्षेत्र के हियातगढ़ी गांव में 40 वर्षीय जंग बहादुर का शव छोटे भाई के खाली मकान में फंदे पर लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान जंग बहादुर पुत्र गयाप्रसाद के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

रात में घर से निकले थे जंग बहादुर

परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। इसी दौरान जंग बहादुर पुत्र गयाप्रसाद घर से निकलकर पास में बने अपने छोटे भाई के खाली मकान में चले गए। जब काफी देर तक वो वापस नहीं लौटे तो रात करीब 11 बजे उनकी पत्नी सोमवती उन्हें तलाशते हुए वहां पहुंचीं तो उनका शव पंखे के लोहे के कुंडे से अंगोछे के सहारे लटका मिला। यह दृश्य देखकर पत्नी की चीख निकल गई। जिसकी आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

Pratapgarh Accident: पहले बेटे को खोया, अब पिता की भी सड़क हादसे में मौत, पीछे रह गई मासूम नातिन

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरन्त घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरु कर दी। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने भी मौके मौके पर पहुंच साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा।

UP Voter List 2027: यूपी की वोटर लिस्ट में नहीं है आपका नाम? घबराएं नहीं! इस तारीख से ऐसे कर सकेंगे आवेदन, जानें पूरा तरीका

पांच बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

जंग बहादुर की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके परिवार में पत्नी सोमवती और पांच बेटियां हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार में वर्षा (15), पूजा (13), भूरी (10) और रोशनी (7) समेत पांच बेटियां हैं। घटना के बाद से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं दूसरी तरफ गांव में भी शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Location :  kasganj

Published :  15 November 2026, 1:46 PM IST