
यूपी में IAS अफसरों की नई तैनाती
Lucknow: यूपी की ब्यूरोक्रेसी से जूड़ी बड़ी खबर सामने आयी है। यूपी सरकार ने शुक्रवार देर रात पांच जिलों के जिलाधिकारियों सहित कुल 38 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। यह तैनाती आनन-फानन में की गई है। ये तबादले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत किए गए हैं। एक ही पद पर तीन साल से अधिक समय से तैनात अधिकारियों को भी बदला गया है।
तबादला सूची के अनुसार IAS जोगिंदर सिंह को बिजनौर का जिलाधिकारी बनाया गया है। IAS गौरव सिंह सोगरवाल DM महराजगंज को सिद्धार्थनगर का डीएम बनाया गया है। वहीं सिद्धार्थनगर के IAS डीएम शिवशरणप्पा जीएन को महराजगंज का नया ज़िलाधिकारी बनाया गया है। IAS प्रथमेश कुमार को सीतापुर, सुनील कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर के डीएम की जिम्मेदारी मिली है।
IAS अनुज सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रथमेश कुमार को सीतापुर का जिलाधिकारी नियुक्त मिली है।
वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को गाजियाबाद और गाजियाबाद के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को मेरठ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा को नोएडा अथॉरिटी का ACEO और नोएडा अथॉरिटी की ACEO वंदना त्रिपाठी को सहारनपुर मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है।
राजागणपति आर जिलाधिकारी, सीतापुर को निदेशक, सूडा बनाया गया है। उमेश मिश्रा, जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर को विशेष सचिव, नगर विकास बनाया गया है।
इन नियुक्तियों का मतलब है कि इन प्रमुख शहरों के प्रशासनिक दायित्व अब इन नए अधिकारियों के हाथ में होंगे, जो अपने अनुभव और क्षमता के आधार पर चुने गए हैं।
खबर अपडेट हो रही है...
Location : Lucknow
Published : 14 November 2026, 12:05 AM IST