यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नौ डीएफओ समेत 14 आईएफएस अधिकारियों के तबादले, कई को अतिरिक्त जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 आईएफएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। नौ डीएफओ की नई तैनाती की गई है, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, सहारनपुर और जौनपुर समेत कई जिलों में बदलाव हुए हैं।

Updated : 17 June 2026, 8:36 AM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 14 अधिकारियों की तैनाती में बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत नौ प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) के तबादले किए गए हैं। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत कई महत्वपूर्ण वन प्रभागों में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

कई वन प्रभागों में बदले गए डीएफओ

तबादला सूची के अनुसार कानपुर में तैनात डीएफओ दिव्या को जौनपुर वन प्रभाग भेजा गया है। गोरखपुर के डीएफओ विकास यादव को झांसी वन प्रभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्नाव में तैनात आरुषि मिश्रा को कैमूर वन्यजीव प्रभाग, मीरजापुर में नई तैनाती दी गई है।

वहीं सहारनपुर के डीएफओ शुभम सिंह को गोरखपुर वन प्रभाग का डीएफओ बनाया गया है। वाराणसी की डीएफओ स्वाति को उन्नाव भेजा गया है, जबकि बदायूं की डीएफओ निधि चौहान को वाराणसी वन प्रभाग की कमान सौंपी गई है।

Bureaucracy News: कौन हैं IPS विनायक गोपाल भोंसले? जिनकी चेतावनी से कांप उठा मेरठ का गैंगस्टर परिवार

चंबल, सहारनपुर और कानपुर में नई तैनाती

सरकार ने राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी में तैनात डीएफओ चांदनी सिंह को सहारनपुर का नया डीएफओ नियुक्त किया है। आजमगढ़ की डीएफओ आकांक्षा जैन को कानपुर वन प्रभाग का डीएफओ बनाया गया है।

इसके अलावा बलिया के डीएफओ पृथ्वीराज केएसबी को बिजनौर वन प्रभाग, नजीबाबाद में तैनात किया गया है। इन तबादलों के जरिए सरकार ने विभिन्न वन प्रभागों में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने का प्रयास किया है।

कई अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

तबादलों के साथ-साथ कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। वन निगम में महाप्रबंधक (कार्मिक) के पद पर तैनात सुजाय बनर्जी को महाप्रबंधक (उत्पादन) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर एच. राजामोहन को उनके वर्तमान पद के साथ क्षेत्रीय प्रबंधक, वन निगम खीरी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

गणेश भट्ट को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे गणेश भट्ट को मुख्य वन संरक्षक (मानव संसाधन) के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही उन्हें मुख्य वन संरक्षक (परियोजना) तथा मुख्य वन संरक्षक (सुरक्षा एवं सतर्कता) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

Bureaucracy News: कुवैत में राजदूत रहे डॉ. स्वाइका को मिली नई जिम्मेदारी, जल्द संभालेंगे केन्या में पदभार

वन निगम में भी फेरबदल

प्रदेश सरकार ने वन निगम के स्तर पर भी बदलाव किए हैं। एके कश्यप को क्षेत्रीय प्रबंधक, वन निगम गोरखपुर से स्थानांतरित कर क्षेत्रीय प्रबंधक, वन निगम लखनऊ बनाया गया है।

वहीं शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान के निदेशक सूरज को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ वन निगम गोरखपुर में क्षेत्रीय प्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सरकार के इस फैसले से वन विभाग और वन निगम की प्रशासनिक व्यवस्था में नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारियों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।

Location :  Lucknow

Published :  17 June 2026, 8:36 AM IST

Related News

Advertisement