बहराइच में खौफ का साया, खेत गई युवटी पर टूटा तेंदुआ, चीख-पुकार मची तो जंगल की तरफ भागा वन्यजीव
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत पारसपुरवा गांव में मंगलवार सुबह एक तेंदुए ने खेत गई 22 वर्षीय युवती पर जानलेवा हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। गंभीर रूप से घायल युवती का इलाज जारी है, वहीं घटना से इलाके के गांवों में दहशत का माहौल है।