UP Election 2027: एक बूथ पर 1200 से ज्यादा वोटर नहीं! बूथों के पुनर्गठन पर जल्द फैसला

गोरखपुर विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) के साथ समीक्षा बैठक की।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 26 October 2026, 8:17 PM IST

Gorakhpur: गोरखपुर विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों के पुनर्गठन पर विस्तार से चर्चा हुई। निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुसार अब किसी भी मतदेय स्थल पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं रखे जाएंगे। इसी आधार पर बूथों के पुनर्गठन की प्रक्रिया पर विचार-विमर्श किया गया। संबंधित प्रस्तावों की समीक्षा के बाद एक-दो दिन में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

1200 मतदाताओं की सीमा निर्धारित

बैठक में जिलाधिकारी ने विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूची, मतदान केंद्रों की व्यवस्था और निर्वाचन संबंधी तैयारियों की स्थिति की जानकारी ली। जिले में मतदेय स्थलों की पूर्व निर्धारित व्यवस्था के तहत प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेजे जा चुके हैं। हालांकि, एक मतदेय स्थल पर अधिकतम 1200 मतदाताओं की सीमा निर्धारित होने के बाद बूथों की संख्या और उनके पुनर्गठन की जरूरत पर नए सिरे से मंथन किया जा रहा है।

14 टेबल, 270 कार्मिक और 3 पालियां: झांसी में इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के वोटो की गिनती का प्लान तैयार

मतदाताओं की संख्या निर्धारित सीमा से अधिक होने वाले मतदेय स्थलों के समायोजन को लेकर अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव रखे। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि मतदेय स्थलों का निर्धारण निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप हो, जिससे मतदान के दिन मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बूथों के पुनर्गठन के दौरान मतदाताओं की संख्या के साथ स्थानीय परिस्थितियों, मतदान केंद्रों की उपलब्धता और मतदाताओं की सुविधा को भी ध्यान में रखने पर चर्चा हुई।

Pratapgarh News: मेडिकल छात्र मिथिलेश की मौत में नया मोड़! पोस्टमार्टम में चोटें, पिता ने लगाए हत्या के आरोप

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने बूथों के पुनर्गठन से जुड़े प्रस्तावों की समीक्षा कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की दिशा में आगे बढ़ने पर बल दिया। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम वित्त जय प्रकाश, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं ईआरओ खजनी कुनाल रस्तोगी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसीएम द्वितीय मुकुल खंडेलवाल, एसडीएम सदर एवं ईआरओ ज्ञान प्रताप सिंह, एसडीएम चौरीचौरा रवि सिंह, एसडीएम कैंपियरगंज आलोक रंजन सिंह, एसडीएम बांसगांव मलखान सिंह, एसडीएम गोला मनीष कुमार, एसडीएम सहजनवां नमन मेहता, एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शंकर मिश्रा मौजूद रहे।

एक बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज

बैठक में भाजपा, सपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बसपा और सीपीआई सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी पक्षों के सुझावों और संबंधित प्रस्तावों की समीक्षा के बाद बूथों के पुनर्गठन पर अंतिम निर्णय एक-दो दिन में लिए जाने की बात कही गई।

Location :  गोरखपुर

Published :  26 October 2026, 8:04 PM IST