बचपन की दोस्त पर आया यूपी के मंत्री का दिल, दिग्गज नेताओं मौजूदगी में पहनाई अंगूठी; जानिए कौन है दुल्हन?

यूपी के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह की सगाई समारोह की चर्चा जोरों पर है। अपनी बचपन की दोस्त मेघना चौधरी के साथ उनकी जोड़ी ने सबका दिल जीत लिया। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 15 November 2026, 5:18 PM IST

Aligarh: उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। अलीगढ़ के 'ताला नगरी' इलाके में उनकी सगाई हुई, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई अन्य प्रमुख राजनीतिक नेता व मंत्री शामिल हुए। हल्के रंग (पेस्टल कलर) के लहंगे में मेघना ने सबका मन मोह लिया। इस मौके पर संदीप सिंह के भाई सौरभ सिंह की भी सगाई हुई।

बचपन की दोस्त मेघना चौधरी के साथ की सगाई

राज्य के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने गाजियाबाद के चौधरी परिवार से ताल्लुक रखने वाली मेघना चौधरी से सगाई की। जानकारी के अनुसार, संदीप और मेघना एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। ताला नगरी में बने VVIP पंडाल के मंच पर दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई।

इस दौरान, खूबसूरत पेस्टल रंग के लहंगे में मेघना चौधरी बहुत आकर्षक लग रही थीं और वहां मौजूद सभी मेहमानों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वहीं, संदीप सिंह के भाई सौरभ सिंह ने सहारनपुर के एक कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखने वाली अंतरा त्यागी से सगाई की।

ये भी पढ़ें- Mirzapur: थाने के सामने अचानक शुरू हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, पेड़ पर चढ़े व्यक्ति को सुरक्षित उतारने में पुलिस के छूटे पसीने

योगी आदित्यनाथ सहित कई प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी

बता दें कि इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल, डॉ. दिनेश शर्मा, राज्य के कई मंत्री और जन प्रतिनिधि शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने दोनों भाइयों और उनकी मंगेतरों को आशीर्वाद दिया। दोनों भाइयों की शादी 26 नवंबर को दिल्ली में होगी।

सगाई के बाद, परिवार में शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, संदीप सिंह और सौरभ सिंह, दोनों की शादियां 26 नवंबर को दिल्ली के मशहूर 'द लीला होटल' में होंगी।

250 गांवों में भेजे गए निमंत्रण

यह कार्यक्रम सिर्फ सगाई की वजह से ही नहीं, बल्कि कुछ और कारणों से भी चर्चा में रहा। अतरौली विधानसभा क्षेत्र के लगभग 250 गांवों के लोगों को सार्वजनिक घोषणाओं के जरिए निमंत्रण दिया गया था। राज्य के मंत्रियों, विधायकों और अन्य जन प्रतिनिधियों के साथ-साथ आम जनता के लिए अलग-अलग मंच और टेंट लगाए गए थे।

ये भी पढ़ें- एक चूक और मच सकता था मौत का तांडव! 463 KM तक बिना ब्रेक दौड़ती रही वंदे भारत, चेतावनी के बाद भी नहीं रुकी ट्रेन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम जनता के लिए बनाए गए मंच से लोगों को संबोधित किया। सीएम योगी ने अपने संबोधन में दो बार कल्याण सिंह का जिक्र किया।

Location :  Aligarh

Published :  15 November 2026, 5:18 PM IST