
चाकू से हमला
बलिया: उत्तर प्रदेश के बालिया से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां नरही थाना क्षेत्र के पलियाखास गांव में एक युवक को मनबढ़ों ने सोमवार को चाकू से गोद कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल को तत्काल नरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहाँ स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां से भी डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे पलियाखास निवासी विवेक सिंह अपनी मां को दवा दिलाने के लिए गांव में ही किसी डॉक्टर के पास गए हुए थे। जहाँ पहले से ही घात लगाए बैठे 8-10 की संख्या में मनबढ़ युवकों ने विवेक को डाक्टर के यहां से घसीट कर सड़क पर ले गए और ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर घायल कर दिया। लोग जब-तक कुछ समझ पाते, तब तक हमलावर बाइक से भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो चार बाइक से करीब 10 की संख्या में हमलावर आए हुए थे। हमलावर बाहरी बताए जा रहे हैं। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। परिजनों ने थाने में तहरीर दे दिया है। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।
घटना को अंजाम देने से पहले सोचते नहीं...
गौरतलब है कि आए दिन हत्या, लूट जैसे घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जोकि देश और समाज के लिए चिंता का विषय है। इस प्रकार के बढ़ते अपराध शासन और प्रशासन पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है आखिर अपराधियों में क्या भय समाप्त हो गया है? किसी भी घटना को अंजाम देने से पहले सोचते नहीं हैं।
बंधक बनाकर शोषण का आरोप, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार; रायबरेली से हैरान कर देने वाला मामला
Location : Ballia
Published : 21 July 2025, 5:18 PM IST
Topics : Attck Ballia Knife Latest News up crime