UP Crime News: मुजफ्फरनगर में दो पक्षों में मारपीट, दुल्हन के ससुराल पहुंचते ही हुआ संघर्ष, कई घायल

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई जिसमें कई लोग घायल हो गये। मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 12 February 2026, 1:05 PM IST

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गये। मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के बसीकला गांव निवासी अकरम की बारात बीती 8 तारीख को खतौली गई थी निकाह के बाद शाम को जब बारात गांव में लौटी तो मेहमानों पर अचानक से गांव के ही सलमान, जाजू, आशू,शादाब ने अपने दर्जनों साथियों के साथ मिलकर हमला बोल दिया था।

इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ था। जिसमें पीडित दूल्हे पक्ष से इरशाद, कैफ और सानू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दौरान किसी व्यक्ति ने संघर्ष का ये पूरा वाक्या अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया तो वही घायलों को उपचार के लिए पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि संघर्ष के दौरान आरोपियों ने दहेज में मिले सामान और घर में खड़ी गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की थी।

मुजफ्फरनगर निवासी साजिद की मौत से परिवार में कोहराम, शव के इंतजार में परिजन

दूल्हे ने लगाया आरोप

इस मामले को लेकर दूल्हे अकरम का आरोप है कि उनका परिवार लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ है जिसके चलते गांव के ही कुछ मुस्लिम लोग उनसे दुश्मनी रखते हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी किसी भी मामूली बात पर झगड़ा कर बार-बार ये कहते है कि भाजपा पार्टी को छोड़ दो वरना तुम्हें गांव में नहीं रहने देंगे। आरोपियों ने इस घर की खुशियों में खलल डालते हुए इस घटना को अंजाम दे डाला।

पुलिस की कार्रवाई

इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने भी तुरंत आरोपी सलमान,एजाज,आशु, शादाब, सारिक, इरशाद, महफूज, काला, रशीद, बोलर, रहीश, सिताब, अल्ताफ, साद, नौशाद, फुरकान, शोएब, शैजर, शहजाद ओर एक अज्ञात पर बीएनएस की धारा 324(4),351(3),352,109(1),115(2),333, 190 ओर 191 में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ़्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।

मुजफ्फरनगर में प्रदर्शनकारियों पर बड़ी कार्रवाई, तोड़फोड़ के आरोप में कई पर मुकदमा दर्ज

मामले की जानकारी देते दूल्हे अकरम ने बताया कि  8 तारीख में उसकी बारात थी। बारात के घर लौटते ही आरोपियों ने उन सबके साथ मार पिटाई की। वह कार में था। उसके ऊपर भी हमला किया। उसकी चेन ,अंगूठी, घड़ी  उन लोगों ने छीन ली।

पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

 

Location : 
  • Muzaffarnagar

Published : 
  • 12 February 2026, 1:05 PM IST