UP Crime: खजनी तहसील में ‘खतौनी संकट, 5 दिन से सर्वर ठप, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

गोरखपुर के खजनी तहसील परिसर में बीते पांच दिनों से खतौनी निकालने का काम ठप पड़ा है, जिससे आम जनमानस खासकर किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पढिए पुरी खबर

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 23 April 2026, 5:35 PM IST

Gorakhpur News: गोरखपुर के खजनी तहसील परिसर में बीते पांच दिनों से खतौनी निकालने का काम ठप पड़ा है, जिससे आम जनमानस खासकर किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तहसील के कंप्यूटर कक्ष पर “सर्वर डाउन” का पर्चा चस्पा कर कर्मचारी नदारद बताए जा रहे हैं, जबकि दूर-दराज से आए लोग घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी निराश होकर लौट रहे हैं।

क्या है पूरी खबर?

गुरुवार को भी हालात जस के तस रहे। सुबह 9,30 बजे से ही किसान और अन्य आवेदक तहसील पहुंच गए, लेकिन दोपहर 12 बजे तक सर्वर चालू नहीं हुआ। कई लोगों ने आरोप लगाया कि जानबूझकर व्यवस्था को बाधित किया जा रहा है, जिससे बाहर बैठे कुछ लोग अतिरिक्त शुल्क लेकर काम कराने का अवैध खेल चला रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि 50 से 100 रुपये या उससे अधिक लेकर खतौनी की प्रति उपलब्ध कराई जा रही है, जो सीधे-सीधे आम जनता की जेब पर डाका है।

मजबूरी में बाहर पैसे देकर काम कराना पड़ा

तहसील परिसर में मौजूद किसानों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि वे रोजाना चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई जिम्मेदार अधिकारी स्पष्ट जवाब देने को तैयार नहीं है। “हम लोग सुबह से भूखे-प्यासे यहां बैठे रहते हैं, लेकिन काम नहीं हो रहा। मजबूरी में बाहर पैसे देकर काम कराना पड़ रहा है,” एक किसान ने नाराजगी जताते हुए कहा।

Gorakhpur News: परिवारों की आंखें खुशी से नम! ऑपरेशन ‘मिलाप’ से 313 बेटियां सकुशल बरामद

इस पूरे मामले पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “पिछले कई दिनों से खतौनी कंप्यूटर कक्ष बंद रखा गया है, जिससे जनता पर अनावश्यक बोझ डाला जा रहा है। यह सीधे तौर पर जनहित के खिलाफ है और आम लोगों की जेब पर प्रहार है।” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो वकील समुदाय उच्च अधिकारियों के समक्ष कंप्यूटर विभाग का पोल पट्टी खोल देगा।

UP Board Result Live Update: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट यहां करें चेक, जानिये परीक्षा परिणाम से जुड़े बड़े अपडेट

सबसे गंभीर सवाल यह है कि आखिर लगातार पांच दिनों से सर्वर कैसे ठप है और प्रशासन इस पर चुप क्यों है। तहसील के जिम्मेदार अधिकारियों की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। उक्त मामले को लेकर एसडीएम ख़जनी से बात किय्या गया तो उन्होंने सन्तोष जनक उत्तर नही दिया बात टाल गए । सवाल यह खड़ा होता अगर जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साध रहे है तो आप जनता का कैसे न्याय मिलेगा ।

Location :  Gorakhpur

Published :  23 April 2026, 5:35 PM IST