UP Crime: खागा में शर्मनाक वारदात, मंगेतर के साथ जा रही युवती से गैंगरेप

फतेहपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां खागा कोतवाली क्षेत्र में मंगेतर के साथ घूमने निकली युवती को तीन युवकों ने नहर पुलिया के पास से अगवा कर जंगल में ले जाकर बंधक बना लिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 27 April 2026, 3:14 PM IST

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां खागा कोतवाली क्षेत्र में मंगेतर के साथ घूमने निकली युवती को तीन युवकों ने नहर पुलिया के पास से अगवा कर जंगल में ले जाकर बंधक बना लिया।

क्या है पूरी घटना?

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि दोनों के अश्लील फोटो-वीडियो बनाए गए,विरोध पर मारपीट की गई और युवती से दुष्कर्म किया गया, आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक के मोबाइल से यूपीआई के जरिए 2500 रुपये भी ट्रांसफर करा लिए, घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने खागा पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया और एसपी कैंप कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। एसपी के निर्देश पर पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।

Location :  Fatehpur

Published :  27 April 2026, 3:13 PM IST