उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शाहपुर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। साथ ही चोरों के कब्जे से कई अवैध चीजें बरामद हुई है।

अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़
Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में शाहपुर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आकिल पुत्र सलाउददीन, फरहान पुत्र इमरान, मोहम्मद तालिब पुत्र मोहम्मद आबिद और शाहरुख पुत्र शौकीन अहमद निवासीगण मेरठ के रूप में हुई है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्विफ्ट कार भी बरामद की है।
शाहपुर थाना पुलिस कसेरवा पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग तितावी की ओर से अवैध हथियार लेकर नहर पटरी के रास्ते बुढ़ाना की ओर जाने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पलड़ी नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी।
कुछ ही देर बाद एक स्विफ्ट कार आती दिखाई दी।
पुलिस ने टॉर्च की रोशनी से कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक कार रोककर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार को घेरकर चालक समेत चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
Muzaffarnagar: अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, चार तस्कर गिरफ्तार #UPNews #MuzaffarnagarNews #CrimeNews pic.twitter.com/8UlXbnCmS1
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 16, 2026
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 7 पिस्टल 32 बोर, 3 तमंचे 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस 32 बोर और 4 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल हो रही स्विफ्ट कार भी जब्त कर ली गई।
एसएसपी नें कहा की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मेरठ से अवैध हथियार खरीदकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सप्लाई करते थे। पिस्टल करीब 40 हजार रुपये में खरीदकर 65 से 70 हजार रुपये में बेचते थे, जबकि तमंचे 6 हजार में खरीदकर 8 से 10 हजार रुपये में बेचते थे। आने वाले ग्राम पंचायत चुनाव के कारण हथियारों की मांग बढ़ने पर वे इन्हें सप्लाई करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। इनमें से एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है जिसकी तलाश की जा रही है।