UP Crime: खाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा बना मौत की वजह, 16 दिन बाद युवक ने तोड़ा दम

बेलघाट थाना क्षेत्र के जैती गांव में मामूली विवाद ने आखिरकार एक व्यक्ति की जान ले ली। खाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई और गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 15 June 2026, 9:06 PM IST

Gorakhpur: बेलघाट थाना क्षेत्र के जैती गांव में मामूली विवाद ने आखिरकार एक व्यक्ति की जान ले ली। खाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई और गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद हरकत में आई बेलघाट पुलिस ने हत्या के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बांस का टुकड़ा भी बरामद किया है।

क्या है पूरी खबर?

पुलिस के अनुसार, 27 मई 2026 को जैती गांव में खाने की बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद के दौरान गांव के कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को बेरहमी से पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां करीब 16 दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 12 जून को उसकी मौत हो गई।

पांचों आरोपियों को गिरफ्तार

मृतक की पत्नी की तहरीर पर बेलघाट थाने में मुकदमा संख्या दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

US-Iran Deal Impact: अमेरिका और ईरान डील के बीच भारत को क्या होगा फायदा?

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विवेक, राजू, संजय, मुकेश तथा बिट्टू उर्फ सुमित कुमार शामिल हैं। सभी आरोपी बेलघाट थाना क्षेत्र के जैती गांव के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल बांस का टुकड़ा भी बरामद किया है।

आखिर अभिजीत दीपके को किसने मारा थप्पड़ और क्यों? जयपुर प्रदर्शन में हुई घटना का पूरा सच

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है कि एक मामूली विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि एक व्यक्ति की जान चली गई और अब पांच लोगों को हत्या के आरोप में जेल जाना पड़ रहा है।बेलघाट पुलिस की इस कार्रवाई को मामले के त्वरित खुलासे के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Location :  गोरखपुर

Published :  15 June 2026, 9:06 PM IST