दवा के बहाने घिनौनी चाल, सहमी महिला ने भागकर बचाई जान, बलरामपुर के पटेल नगर की हैरान करने वाली वारदात

उतरौला कोतवाली क्षेत्र में दवा लेने आई महिला के साथ अश्लीलता और मानसिक उत्पीड़न करने वाले मेडिकल स्टोर संचालक आदिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है।

Balrampur: बलरामपुर कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर में दवा लेने गई एक महिला के साथ जांच के बहाने छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की लिखित शिकायत पर तत्परता दिखाते हुए उतरौला कोतवाली पुलिस ने आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र की रहने वाली एक महिला पटेल नगर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवा खरीदने गई थी। आरोप है कि वहां मौजूद दुकानदार ने महिला को एकांत में ले जाकर जांच करने के बहाने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।

ये भी पढ़ें - Balrampur News: एडमिशन के सफर को आसान बनाने के लिए आगे आई ABVP, MLK कॉलेज के गेट पर खुली स्पेशल

इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला पर अभद्र फब्तियां कसीं और उसका मानसिक उत्पीड़न करने का भी प्रयास किया। इस अप्रत्याशित व्यवहार से सहमी पीड़िता ने तत्काल वहां से भागकर अपनी जान बचाई और परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई।

पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

इसके बाद पीड़िता ने उतरौला कोतवाली पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी की पहचान आदिल पुत्र इसराइल, निवासी गांधी नगर के रूप में की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ेंBalrampur News: ढाई साल बाद खुला खौफनाक राज, हत्या के बाद नदी में फेंका शव, फिर सोशल मीडिया पर देने लगा चकमा

इस शर्मनाक घटना के बाद से स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। प्रबुद्ध नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाए और बाजार क्षेत्रों व मेडिकल स्टोरों पर महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।

Location :  Balrampur

Published :  12 July 2026, 5:25 PM IST

Related News

Advertisement