
योगी कैबिनेट का विस्तार (Img: Dynamite News)
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजनीति में रविवार का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। पहले जहां छह नए मंत्रियों के शपथ लेने की चर्चा थी, वहीं अब सूत्रों के हवाले से आठ नेताओं के शामिल होने की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।
विधानसभा चुनाव 2027 से पहले होने वाला यह कैबिनेट विस्तार बीजेपी की बड़ी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने के साथ-साथ संगठन और सहयोगी नेताओं को साधने की कोशिश में जुटी हुई है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए यूपी के दिग्गज नेता पहुंच चुके हैं।
राजनीतिक गलियारों में रायबरेली से विधायक मनोज पांडेय और कौशांबी की विधायक पूजा पाल के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। दोनों नेताओं ने राज्यसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी से अलग रुख अपनाते हुए बीजेपी उम्मीदवार का समर्थन किया था। माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें इसका बड़ा राजनीतिक फायदा दे सकती है।
इसके अलावा पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, विधायक कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर और कैलाश राजपूत के नाम भी संभावित सूची में बताए जा रहे हैं। पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा की वापसी को लेकर भी अटकलें तेज हैं।
सूत्रों के मुताबिक, केवल नए चेहरों को ही मौका नहीं मिलेगा, बल्कि कुछ मौजूदा राज्यमंत्रियों को भी प्रमोशन देकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इनमें जेपीएस राठौर, गुलाब देवी, दिनेश प्रताप सिंह और असीम अरुण के नाम प्रमुख बताए जा रहे हैं। अब सभी की नजरें अंतिम सूची और शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हैं, क्योंकि यह विस्तार 2027 के चुनावी समीकरणों पर बड़ा असर डाल सकता है। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़ें पल-पल की अपडेट।
योगी कैबिनेट में पांच नेताओं को राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया गया है। इनमें कृष्णा पासवान, सुरेन्द्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा और कैलाश राजपूत प्रमुख हैं। इसके साथ सुरेन्द्र दिलेर का नाम भी सूची में शामिल है।
सुरेंद्र दिलेर ने मंत्री पद की ली शपथ #SurendraDile #YogiCabinet #CabinetExpansion #MinisterOath #OathCeremony #UPPolitics #UPNews #UttarPradesh @UPGovt pic.twitter.com/gKjfiNBuxV
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 10, 2026
Ajit Singh Pal ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल की मौजूदगी में आयोजित समारोह में उन्होंने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
अजीत सिंह पाल ने मंत्री पद की शपथ ली #AjitSinghPal #YogiCabinet #CabinetExpansion #MinisterOath #OathCeremony #UPPolitics #UPNews #UttarPradesh @UPGovt pic.twitter.com/JNeKYI0kTZ
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 10, 2026
Kailash Singh Rajput ने मंत्री पद की शपथ ली। समारोह में राज्यपाल की मौजूदगी में उन्होंने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
सोमेंद्र तोमर ने मंत्री पद की ली शपथ #SomendraTomar #CabinetExpansion #YogiCabinet #MinisterOath #OathCeremony #UPPolitics #UPNews #UttarPradesh @UPGovt pic.twitter.com/dsOcwjq8dU
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 10, 2026
कृष्णा पासवान ने मंत्री पद की शपथ ली। समारोह में राज्यपाल की उपस्थिति में उन्होंने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां रायबरेली की ऊंचाहार सीट से विधायक मनोज पांडेय को योगी कैबिनेट में मंत्री बनाया गया है। मनोज पांडेय पहले समाजवादी पार्टी सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट विस्तार को लेकर राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की “नेक पहल” बताया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सामाजिक संतुलन बनाए रखना और “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत को आगे बढ़ाना है, ताकि समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व मिल सके।
नरेंद्र कश्यप ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता ईवीएम को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं, जबकि जनता का भरोसा लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर कायम है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।
उत्तर प्रदेश में हुए कैबिनेट विस्तार के दौरान दो मंत्रियों को पदोन्नति दी गई है। अजीत पाल और सोमेंद्र तोमर ने राज्यमंत्री से आगे बढ़कर स्वतंत्र प्रभार मंत्री के रूप में शपथ ली है।
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट विस्तार में चार नए चेहरों को राज्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कृष्णा पासवान, कैलाश सिंह राजपूत, सुरेन्द्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा को राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।
LIVE: कृष्णा पासवान, कैलाश सिंह राजपूत, सुरेन्द्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा बने यूपी में नये राज्यमंत्री#UP #Cabinet pic.twitter.com/eKbBuA1lUM
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 10, 2026
LIVE: मनोज पांडेय बने कैबिनेट मंत्री #UP #Cabinet pic.twitter.com/rYtkfRlHen
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 10, 2026
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट विस्तार में मनोज पांडेय को कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया है। शपथ ग्रहण के साथ ही उन्हें राज्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का दायित्व सौंपा गया है।
उत्तर प्रदेश सरकार में अजीत सिंह पाल और सोमेंद्र सिंह तोमर को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों नेताओं को नई भूमिका में महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभालना होगा।
LIVE: अजीत सिंह पाल और सोमेन्द्र सिंह तोमर बने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)#UP #Cabinet pic.twitter.com/4Kjuz8wjbY
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 10, 2026
LIVE: भूपेन्द्र सिंह चौधरी बने कैबिनेट मंत्री #UP #Cabinet pic.twitter.com/xTH4VtYYPM
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 10, 2026
उत्तर प्रदेश में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भूपेंद्र चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार से ठीक पहले विधायक आशा मौर्या के सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि बीजेपी अब निष्ठावान कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं दे रही है और बागी तथा दलबदलू नेताओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की कैबिनेट में फिलहाल मुख्यमंत्री सहित कुल 54 मंत्री कार्यरत हैं, जबकि संवैधानिक रूप से अधिकतम 60 मंत्रियों की नियुक्ति संभव है। ऐसे में छह पद अभी खाली हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार के प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राजधानी में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम स्थल जन भवन पर तैयारियों के बीच बीजेपी नेताओं और पदाधिकारियों का पहुंचना लगातार जारी है। परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है और समारोह को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
Location : Lucknow
Published : 10 May 2026, 3:21 PM IST